मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज टूर्नामेंट का तीसरा डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज का बीच खेला जा रहा है। वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग का 18वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
18 मार्च को खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को 5 विकेट से हार मिली थी। मुंबई की यह पहली हार रही थी। दूसरी ओर दिल्ली को भी पिछले मैच में हार मिली थी। उसे गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार मिली थी।
छठी जीत चाहेगी मुंबई, दिल्ली दूसरे पायदान पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई की टीम लीग में छह मैचों में से पांच में जीत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की चार जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज और साइका इशाक शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं। वहीं दिल्ली की तरफ से मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा और शिखा पाण्डेय का शानदार फॉर्म जारी है।
पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई में अब तक हुए आठ मैचों में से छह बार पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को फायदा मिल सकता है।
वेदर रिपोर्ट
मुंबई में बारिश के आसार नहीं हैं। यहां तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, इस्सी वोंग/क्लो ट्राइटन, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजैन कप्प, एलिस कैपसी/लौरा हैरिस, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी/जसिया अख्तर, तान्या भाटिया, राधा यादव, शिखा पाण्डेय, पूनम यादव/तारा नॉरिस।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.