MI बनी WPL की पहली चैंपियन: मुंबई इंडियंस की जीत पर खिलाड़ियों का रिएक्शन, हरभजन सिंह बोले- आली रे एक और ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीत लिया है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की इस जीत की चर्चा हर जगह हो रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
मुंबई की इस जीत पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा और हरभजन सिंह ने भी मुंबई इंडियंस को ट्वीट करके बधाई दी है। आगे स्टोरी में हम मुंबई की जीत पर खिलाड़ियों के सोशल मीडिया रिएक्शन को देखेंगे।
सचिन तेंदुलकर ने लिखा- मुंबई रॉक्स
सचिन तेंदुलकर ने लिखा, WPL में मुंबई महिला टीम का शानदार कारनामा, पहले सीजन में छाई! बधाई मुंबई इंडियंस।
हरभजन सिंह ने लिखा, आली रे एक और ट्रॉफी। मुंबई इंडियंस को हार्दिक बधाई।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट किया, मुंबई इंडियंस को TataWPL जीतने पर बधाई। ओह बल्ले ओह तेरे कप्तान हरमनप्रीत कौर। बहुत शानदार नैटली सीवर। WPL महिला क्रिकेट के लिए अवसर खोलेगा! भविष्य के लिए उत्साहित हूं।
चेतेश्वर पुजाराने लिखा, बधाई हो! शानदार जीत।
इरफान पठान ने ट्वीट किया, मुंबई को पहली बार WPL जीतने पर बधाई हो। महिला क्रिकेट के लिए क्या सफर शुरू हुआ है।
आर पी सिंह ने लिखा, मुंबई को WPL का पहला संस्करण जीतते देखना वास्तव में एक मनोरम दृश्य!
नैटली सीवर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं
मु्ंबई की इस जीत में नैटली सीवर ने अहम भूमिका निभाई। वह 60 रन बनाकर नाबाद रहीं और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उन्होंने 72 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें नॉकआउट स्टेज में कोई आउट ही नहीं कर सकीं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.