Quick News Bit

FIFA वर्ल्ड कप की यूथ ब्रिगेड: कोई 18 तो कोई 19 साल की उम्र में करेगा डेब्यू

0
  • Hindi News
  • Sports
  • Fifa World Cup 2022; Youth Players… Garang Mawien Kuol, Pablo Gavira, Jamal Musiala

दोहा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार से FIFA वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। वर्ल्ड कप खेलना खिलाड़ियों का सपना होता है, खासकर युवाओं के लिए। कतर में हो रहे इस वर्ल्ड कप में कुछ युवा ऐसे हैं, जो दबाव के बावजूद बिना अनुभव के देश के लिए बड़ा सितारा बनकर उभर सकते हैं। यह इन उभरते सितारों के लिए अवसर है, जहां से वो फुटबॉल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं उन युवा खिलाड़ियों के बारे में, जो कतर में अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं…

गारंग कुओल (ऑस्ट्रेलिया), उम्र-18
ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। परिवार के साथ 6 साल की उम्र में शरणार्थी के रूप में ऑस्ट्रेलिया आए थे। केवल 16 साल की उम्र में ए-लीग में गए। अच्छे प्रदर्शन के चलते सितंबर 2022 में प्रीमियर लीग की टीम न्यूकैसल ने करार किया।

पाब्लो गावीरा (गावी) (स्पेन), उम्र-18 साल
केवल 17 साल की उम्र में स्पेन के लिए डेब्यू कर वह स्पेन के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उनकी तुलना पूर्व स्पेनिश स्टार जेवियर हर्नांडेज यानी जावी से की जा रही है।

पेड्रो लोपेज (स्पेन), उम्र-19 साल
पेड्रो ने केवल 17 साल की उम्र में बार्सिलोना के लिए डेब्यू कर लिया था। तब से वह टीम के अहम खिलाड़ी बने। मिडफील्ड में खेलने वाले पेड्रो ने बार्सिलोना के लिए 37 मैच खेले हैं। मार्च 2022 में उन्हें 19 साल की उम्र में ही स्पेन के लिए डेब्यू का मौका मिला।

जूड बेलिंघम (इंग्लैंड), उम्र-19 साल
16 की उम्र में डेब्यू कर सीनियर टीम में सबसे युवा खिलाड़ी बने। पिता मार्क और भाई जोब भी फुटबॉलर हैं। बोरूसिया डॉर्टमंड ने 2020 में जूड को अपने क्लब इतिहास में सबसे ज्यादा राशि देकर खरीदा। केवल 19 साल की उम्र में जूड ने कप्तानी भी की।

जमाल मुसियाला (जर्मनी), उम्र-19 साल
बायर्न म्यूनिख के लिए केवल 17 साल की उम्र में ही डेब्यू किया। जमाल का जन्म जर्मनी में हुआ था। फिर माता-पिता के साथ इंग्लैंड में जा बसे। जूनियर लेवल में जमाल ने इंग्लैंड व जर्मनी दोनों के लिए खेला है। लेकिन, सीनियर में जर्मनी के लिए डेब्यू किया।

एंसु फेती (स्पेन), उम्र-20 साल
कम उम्र में ही स्पेन के सबसे अच्छे युवा खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 2019 में डेब्यू किया और तब से लगातार टीम का हिस्सा हैं। स्पेन के लिए 4 मैचों में एक गोल कर चुके हैं। दोनों भाई और पिता फुटबॉलर हैं।

एंटनी मैथियस डॉस सांतोस (ब्राजील), उम्र-22
ब्राजील के पास बहुत बड़ा टैलेंट पूल है। एंटनी 11 मैच खेल चुके हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप में शुरुआती इलेवन में चुना जाना मुश्किल है, क्योंकि टीम के पास नेमार, गैब्रियल जीसस जैसे स्टार हैं। वे बतौर सब्स्टिट्यूट आ सकते हैं। उन्होंने अयाक्स के लिए 53 मैच में 17 गोल किए।

तचौमेनी (फ्रांस), उम्र-22 साल
ऑरेलियन डिफेंसिव मिडफील्डर हैं। 2018 में डिफेंसिव खेल के कारण वह लोगों की नजरों में आए। लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्होंने रियल मैड्रिड के साथ 676 करोड़ में 6 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। वह फ्रांस के लिए 14 मैच खेल चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment