BMW iX EV लॉन्च: सिंगल चार्ज पर 611km तक दौड़ेगी, 30 मिनट में 80% चार्ज होगी; सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली
नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी BMW ने अपनी इलेक्ट्रिक iX EV SUV भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपए होगी। यूरोपीय और अमेरिकी बाजर में इस कार को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में भी ये सबसे सुरक्षित कार मानी गई है। ये भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है।
ये ऑल-न्यू एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम पर आधारित है। इसका साइज BMW X5 के बराबर है। BMW ने ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। ये दो वैरिएंट xDrive 40 और xDrive 50 में आएगी।
सिंगल चार्ज में 611km की रेंज
BMW iX xDrive 40 वैरिएंट में 71 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर अधिकतम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की अधिकतम रेंज देता है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
30 मिनट में 80% चार्ज
कार में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो DC फास्ट चार्जिंग को 195kW तक सक्षम बनाता है। इससे xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि, iX xDrive 40 को DC चार्जर का इस्तेमाल करके 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 31 मिनट का समय लगता है।
BMW iX EV का एक्सटीरियर
BMW iX EV में ब्लैक थीम देखने को मिलेगी। इसके किनारों पर डुअल-बीम दिखने वाले स्लीक LED हेडलैम्प्स दिए हैं। फ्रंट बंपर पर नीले रंग के एक्सेंट हैं जो SUV की सभी इलेक्ट्रिक विशेषताओं की ओर इशारा करते हैं। बोनट भी एक आकर्षक और मैस्क्यूलिन लुक के साथ आता है। इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील, ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ ब्लू एक्सेंट, ब्लैक ग्लास एरिया मिलता है। रियर प्रोफाइल में भी स्लीक LED टेललाइट्स, एक स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर और ब्लू एक्सेंट के साथ एक ब्लैक बंपर है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.