9 जून से पाकिस्तान सुपर लीग: अबू धाबी में 6 डबल हेडर समेत कुल 20 मैच खेले जाएंगे, 24 जून को फाइनल; 25 को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी पाकिस्तान टीम
दुबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![PSL के एक मैच के दौरान लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/thumb/600x450/web2images/521/2021/06/04/p_1622776956.jpg)
PSL के एक मैच के दौरान लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी।
पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी बचे 20 मैचों की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह मैच 9 जून से संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में खेले जाएंगे। पहले यह सभी मैच पाकिस्तान के कराची में होने थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इसे UAE शिफ्ट किया गया।
टूर्नामेंट के दौरान 6 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। जबकि, 24 जून को फाइनल खेला जाएगा। इसके अगले ही दिन पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। PSL को मार्च में 14 मैचों के बाद कोरोना की वजह से सस्पेंड किया गया था।
PSL पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
कराची किंग्स | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.697 |
पेशावर जल्मी | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.273 |
इस्लामाबाद यूनाइटेड | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.202 |
लाहौर कलंदर्स | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.085 |
मुल्तान सुल्तान्स | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.244 |
क्वेटा ग्लैडिएटर्स | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.936 |
पहले मैच में लाहौर कलंदर vs इस्लामाबाद यूनाइटेड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि 9 जून को लाहौर कलंदर की टीम टूर्नामेंट के 15वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ेगी। 6 डबल हेडर का फैसला इंग्लैंड टूर को देखते हुए लिया गया है। हम चाहते थे कि जल्द से जल्द टूर्नामेंट खत्म हो। लीग राउंड में 5 डबल हेडर होंगे। वहीं, प्लेऑफ के क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच भी एक ही दिन (21 जून) खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के दौरान 6 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे
पाकिस्तान से चार्टर्ड फ्लाइट से UAE पहुंचे कई खिलाड़ियों ने बुधवार को अपना 7 दिन का आइसोलेशन पीरियड समाप्त कर लिया। कई टीमों ने बुधवार को ट्रेनिंग भी की। सभी 6 टीमों के खिलाड़ी 3 से 8 जून तक प्रैक्टिस कर सकेंगे। जबकि, डबल हेडर मैच 10, 13, 15, 17, 19 और 21 जून को खेले जाएंगे।
PSL को मार्च में कोरोना की वजह से रोका गया था
PSL का छठा सीजन 20 फरवरी से शुरु हुआ था। पर 6 खिलाड़ियों समेत एक सपोर्ट के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे 4 मार्च को रोक दिया गया था। तब तक लीग के कुल 34 मैचों से 14 मैच ही खेले गए थे।
इंग्लैंड दौरे के लिए 25 जून को रवाना होगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम 25 जून को इंग्लैंड के रवाना होगी। वहां, टीम को 8 जुलाई से 20 जुलाई तक 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। खिलाड़ियों को 10 दिन के क्वारैंटाइन से भी गुजरना होगा। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच 8, 10 और 13 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं, 16, 18 और 20 जुलाई को 3 टी-20 मैच होंगे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.