Quick News Bit

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,052 पर बंद, निफ्टी 89 अंक टूटा; मेटल, IT और FMCG के शेयर गिरे

0
  • Hindi News
  • Business
  • Share Market Today 24 May | Sensex, Nifty, BSE, NSE, Share Prices, Share Market News Live Updates

मुंबई15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 पाइंट या 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 पर और निफ्टी 89.55 अंक या 0.55% गिरकर 16,125.15 पर बंद हुआ। लगभग 1,005 शेयरों में तेजी आई, 2,220 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि डिविस लैब्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और HUL में गिरावट रही। सेक्टरों में IT, फार्मा, मेटल, FMCG, पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% टूटा।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।

सेंसेक्स 18.95 पॉइंट 0.03% की बढ़त के साथ 54,307.56 पर खुला था और निफ्टी 26.30 अंक या 0.16% ऊपर 16241 पर खुला था। तब लगभग 1,079 शेयर में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट रही और 91 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर ONGC, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और सन फार्मा में बढ़त रही, जबकि HUL, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, TCS और डिविस लैब्स में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

मिडकैप 89.77 की बढ़त के साथ 22,259.55 पर बंद हुआ।

BSE के मिडकैप में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।

BSE के मिडकैप में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।

स्मॉलकैप 298.21 की बढ़त के साथ 25,883.85 पर बंद हुआ।

BSE के स्मॉलकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।

BSE के स्मॉलकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।

FMCG और IT इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 4 में बढ़त और 7 में गिरावट है। 1% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में FMCG, IT, मीडिया, फार्मा और रियल्टी रहे। वहीं मीडिया में सबसे ज्यादा 2.57% की गिरावट रही। सबसे कम 0.23% की गिरावट PSU बैंक में रही। जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त रही।

आज के कारोबार पर एक्सपर्ट की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख रिसर्चर विनोद नायर का आज के कारोबार पर कहना है कि धीमी होती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई से ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ रहा है। मई महीने में यूके और यूरोप की बिजनेस एक्टिविटी सबसे धीमी रही, इससे ग्लोबल इन्वेस्टर के रिस्क सेंटीमेंट और ज्यादा बिगड़ गए। जबकि डोमेस्टिक फ्रंट पर, सभी बढ़े सेक्टर दबाव में हैं।

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.56 पर कमजोर खुला, फिर उतार-चढ़ाव के बीच 77.56 से 77.51 की रेंज पर बना हुआ है। डोमेस्टिक यूनिट के मुकाबले यह 77.56 पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद के मुकाबले सिर्फ 1 पैसे की गिरावट है।

डेल्हीवरी IPO शेयर 495.20 रुपए पर लिस्ट
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप डेल्हीवरी लिमिटेड (Delhivery) ने 11 मई को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च किया था। इसकी आज शेयर बाजारों में स्टॉक के लिए सुस्त लिस्टिंग हुई। यह BSE पर 487 रुपए के इंश्यू प्राइस के मुकाबले 493 रुपए पर खुला, जबकि NSE पर लिस्टिंग प्राइस 495.20 रुपए रही।

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का IPO शेयर 3.5% प्रीमियम पर शुरू हुआ
स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब के मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स, जिन्होंने 11 मई को अपना पहला IPO लॉन्च किया। आज, यानी 24 मई को शेयर बाजारों में इसकी लिस्टिंग पॉजिटिव हुई।

BSE पर शेयर 326 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 335 रुपए पर खुला, इसकी NSE पर लिस्टिंग प्राइस 337.50 रुपए थी।

Q4 रिजल्ट के बाद जोमैटो में 17% तक की तेजी
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की कमाई के बाद मंगलवार के शुरुआती सौदों में जोमैटो लिमिटेड के शेयर BSE पर 17% से बढ़कर 66 रुपए हो गए। पिछले दिन आए इस तिमाही के रिजल्ट में कंपनी का घाटा बढ़कर 360 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में जोमैटो को 131 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

यानी घाटा करीब तीन गुना बढ़ गया है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 75% बढ़कर 1,212 करोड़ रुपए हो गए जो पिछले साल 692 करोड़ था।

रूपा एंड कंपनी के शेयर की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा गिरी
CEO और CFO के इस्तीफे के बाद रूपा एंड कंपनी के शेयर की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई। रूपा एंड कंपनी ने कहा कि उसने कंपनी के CEO के पद से दिनेश कुमार लोढ़ा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से रमेश अग्रवाल के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है, जो 31 मई, 2022 से लागू होगा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment