Quick News Bit

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 171 अंक की गिरावट के साथ 57943 पर, निफ्टी 17275 के नीचे; जोमैटो और ITC के शेयर में फोकस

0
  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 2 August 2022 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय शेयर मार्केट में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 171.83 अंक या 0.30% नीचे 57,943.67 पर और निफ्टी 68.50 अंक या 0.40% नीचे 17,271.50 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर UPL, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, ONGC टॉप लूजर्स, जबकि ITC, HUL, BPCL, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड कॉर्प टॉप गेनर रहे। आज रिलायंस, जोमैटो, एयरटेल, ITC, वोडाफोन आइडिया, अडाणी ग्रीन और लेमन ट्री समेत कई शेयरों पर फोकस रहेगा।

आज अडाणी ग्रीन, बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज प्रॉपर्टीज, इंडस टावर, जेएम फाइनेंशियल, जुबिलेंट फॉर्मा, लेमन ट्री और वोल्टास समेत कई कंपनियों के नतीजे आएंगे।

अमेरिकी व यूरोपीय मार्केट का हाल
अमेरिकी मार्केट की बात करें तो 1 अगस्त को नैस्डक 0.18% यानी 21.71 अंक फिसलकर 12,368.98 पर बंद हुआ। यूरोपीय मार्केट्स में भी गिरावट का रुझान रहा। लंदन स्टॉक एक्सचेंज का FTCE 0.13%, फ्रांस के CAC में 0.18% और जर्मनी के DAX में 0.03% की गिरावट रही।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रूझान
ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रुझान है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.68%, शंघाई कंपोजिट में 1.88%,ताइवान वेटेड में 2.09%, जापान के निक्केई 225 में 1.47%, सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.20% और हांगकांग के हैंगसेंग में 2.23% की गिरावट है, जबकि इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 0.28% की तेजी है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment