Quick News Bit

वर्ल्ड कप से बाहर हुई कनाडा: क्रोएशिया ने दूसरे मैच में हराया, आंद्रे क्रेमेरिच ने मारे दो गोल

0
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup Croatia Vs Canada Score Update; Luka Modric, Lovren, David

दोहा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से हराया। इस से कनाडा की वर्ल्ड कप में आगे जाने की उम्मीदें भी खत्म हो गई। कनाडा ग्रुप F में अब तक अपने दोनों मुकाबले हारा है। वहीं, क्रोएशिया पहला मुकाबला ड्रॉ खेला और अब उसे टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है।

मैच में क्रोएशिया की तरफ से 4 गोल हुए। पहला गोल आंद्रे क्रेमेरिच ने 36वें मिनट में किया। वहीं दूसरा गोल 44वें मिनट में मार्को लिवाजा ने किया। तीसरा गोल फिर आंद्रे क्रेमेरिच ने 70वें मिनट में किया। चौथा गोल फाइनल व्हिसल से पहले 90+4वें मिनट में लोवरो माएर ने किया। कनाडा की ओर से एकमात्र गोल अलफांसो डेविस ने दूसरे मिनट में दागा।

दूसरे मिनट में कनाडा ने खोला गोल का खाता
कनाडा ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल दागा। यह गोल टीम के स्टार डिफेंडर अल्फांसो डेविस ने किया। अल्फांसो चोटिल होने की वजह से पिछले मैच में बाहर हो गए थे। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने वर्ल्ड कप गोल की स्कोर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।

अल्फांसो डेविस जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख से क्लब फुटबॉल खेलते है।

अल्फांसो डेविस जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख से क्लब फुटबॉल खेलते है।

ऐसे आया क्रोएशिया का पहला गोल
क्रोएशिया ने अटैकिंग गेम दिखाते हुए 36 वें मिनट में शानदार गोल किया। यह गोल आंद्रे क्रेमेरिच ने किया। क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने क्रेमेरिच की ओर पास बनाया और उन्होंने गोल नेट में पहुंचा दी। क्रेमेरिच के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

आंद्रे क्रेमेरिच ने डिफेंडर के बीच से बॉल निकालते हुए पहला गोल दागा। यह क्रोएशिया का इस टूर्नामेंट में पहला गोल था।

आंद्रे क्रेमेरिच ने डिफेंडर के बीच से बॉल निकालते हुए पहला गोल दागा। यह क्रोएशिया का इस टूर्नामेंट में पहला गोल था।

हाफ टाइम से पहले बनाई लीड
1-1 से स्कोर बराबर होने के बाद हाफ टाइम से ठीक पहले 44वें मिनट में क्रोएशिया ने अपने दूसरा गोल दागा। इसे मार्को लिवाजा ने किया। क्रोएशिया के जुरानोविक ने डिफेंस से बाॅल को आगे लाते हुए अपने साथी लिवाजा को दी। इसके बाद लिवाजा ने शानदार गोल स्कोर किया।

मार्को लिवाजा ने हाफ टाइम से ठीक पहले अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

मार्को लिवाजा ने हाफ टाइम से ठीक पहले अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में क्रेमेरिच ने पूरा किया ब्रेस
दूसरे हाफ में आंद्रे क्रेमेरिच ने ब्रेस स्कोर किया। दुसरे शब्दों में कहें तो मैच में अपना दूसरा गोल मारा। क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने पेनल्टी बॉक्स के लेफ्ट साइड से आंद्रे क्रेमेरिच को डिफेंडर के बीच से क्रॉस पास दिया और क्रेमेरिच ने बड़ी सूझ-बूझ से बॉल को दिशा दी और गोल स्कोर किया।

आंद्रे क्रेमेरिच वर्ल्ड कप मे एक मैच में दो गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले ऐसा सिर्फ क्रोएशिया के पूर्व स्ट्राइकर मारियो मांजुकिच ने ही किया था।

आंद्रे क्रेमेरिच वर्ल्ड कप मे एक मैच में दो गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले ऐसा सिर्फ क्रोएशिया के पूर्व स्ट्राइकर मारियो मांजुकिच ने ही किया था।

फाइनल व्हिसल से पहले दागा एक और गोल
90 मिनट के बाद स्टॉपेज टाइम में क्रोएशिया ने अपना चौथा गोल दाग दिया। इसे लोवरो माएर ने 90+4वें मिनट में किया। ओरिसिच बॉल लेकर गोल की तरफ भागे और उनके साथ भाग रहे माएर को पास दिया। माएर ने डिफेंडर न होने का फायदा उठाया और बॉल को नेट के अंदर पहुंचा दिया।

माएर ने समय लेते हुए शानदार फिनिश किया।

माएर ने समय लेते हुए शानदार फिनिश किया।

क्रोएशिया ने दिखाया अपना अनुभव
मैच के दुसरे ही मिनट में कनाडा के स्टार प्लेयर अल्फांसो डेविस ने गोल दाग दिया था, इसके बावजूद क्रोएशिया की टीम दबाव में नजर नहीं आई और गेम में धीरे धीरे अपनी पकड़ बनाई। मौका देखते ही क्रोएशिया ने 36वें मिनट में गोल लाइन बराबर की। इसके बाद हाफ टाइम से पहले दूसरा गोल कर बढ़त बनाई।

अब देखिए ग्रुप F का पॉइंट्स टेबल

क्रोएशिया और कनाडा का स्टार्टिंग लाइनअप

क्रोएशिया: (4-3-3)डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर) जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा, मातेओ कोवासिच, लुका मोद्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, इवान पेरिसिच, लेडी क्रेमेरिच, मार्को लिवाजा।

कनाडा: (4-4-2) डेविड।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment