लगातार दो दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 207 अंक लुढ़का, निफ्टी 18200 के करीब बंद; मेटल इंडेक्स में 1.52% की गिरावट
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 27 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 206.93 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 61143.33 पर और निफ्टी 57.40 अंक या 0.31% नीचे 18211.00 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, प्राइवेट बैंक और मीडिया से जुड़े शेयरों में देखने को मिली। बाजार को सरकारी बैंकों के स्टॉक्स से सपोर्ट मिला।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुए
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 5.71 या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 25,590.55 और स्मॉलकैप इंडेक्स 85.45 पॉइंट या 0.30% बढ़कर 28,534.45 के लेवल पर बंद हुआ।
11 में से 6 इंडेक्स लाल निशान में
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 11 में से 6 इंडेक्स लाल निशान में और 5 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मीडिया (2.03%), निफ्टी मेटल (1.52%) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (1.37%) में देखने को मिली। वहीं निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.05% की तेजी रही।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 383 पॉइंट यानी 0.63% की मजबूती के साथ 61,350 पॉइंट पर और निफ्टी 143 पॉइंट यानी 0.79% चढ़कर 18,268 पॉइंट पर बंद हुआ था।
क्रूड 86 डॉलर के करीब
ब्रेंट क्रूड इंटरनेशनल मार्केट में 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। ग्लोबल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे क्रूड की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में क्रूड की इन्वेंट्री भी घटी है। इस साल क्रूड 69% और बीते 1 साल में करीब 98% महंगा हो चुका है।
FII और DII डाटा
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार को बाजार से 2368.66 करोड़ रुपए निकाले। जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 1385.41 करोड़ की खरीदारी की।
अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। डाओ जोंस 0.04% चढ़कर 35,756 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.06% की बढ़त के साथ 15,235 और S&P 500 0.18% चढ़कर 4,574 पर बंद हुआ।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.