Quick News Bit

लंदन की सड़कों पर घिरे धोनी: भीड़ से भागते हुए नजर आए, हाथ में रखा सामान भी गिरा; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

0

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखते नजर आए थे। धोनी अभी लंदन में हैं। इस बीच वहां की सड़कों पर माही बुरी तरह फंस गए। सड़कों पर बड़ी संख्या में भारतीय फैंस की भीड़ ने उन्हें घेरे लिया। कुछ भागते हुए उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे तो कुछ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

इस दौरान धोनी का कुछ सामान भी नीचे गिर गया। जिसके बाद वो भीड़ को रोकते हुए समान को उठाते नजर आए। जब भीड़ धोनी को ज्यादा परेशान करने लगी तब सुरक्षाकर्मियों ने उनका हाथ पकड़कर बचाते हुए उनकी गाड़ी तक ले गई। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

रैना के साथ आए थे नजर

लॉर्ड्स में मैच देखने पहुंचे थे सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी।

लॉर्ड्स में मैच देखने पहुंचे थे सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी।

टीम इंडिया के दो बड़े सितारे महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना लंदन में एक साथ मैच देखने पहुंचे थे। हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों से करारी हार मिली थी।

लंदन में ही माही ने मनाया था अपना बर्थडे
माही ने 7 जुलाई को लंदन में ही अपना 41वां बर्थडे मनाया था। उसके बाद विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे थे। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फोटो में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आए थे।

लंदन में अपना बर्थडे मनाते धोनी।

लंदन में अपना बर्थडे मनाते धोनी।

ICC की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। इनमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। उनकी कप्तानी में ही भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment