रोमांचक मुकाबले में जीता नीदरलैंड: आखिरी मिनटों में स्कोर कर सेनेगल को हराया; कोडी गापको ने हेडर से दागा गोल
- Hindi News
- Sports
- Fifa world cup qatar Netherlands vs Senegal score update Frenkie de Jong Koulibaly
स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![रोमांचक मुकाबले में जीता नीदरलैंड: आखिरी मिनटों में स्कोर कर सेनेगल को हराया; कोडी गापको ने हेडर से दागा गोल रोमांचक मुकाबले में जीता नीदरलैंड: आखिरी मिनटों में स्कोर कर सेनेगल को हराया; कोडी गापको ने हेडर से दागा गोल](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/21/_1669055182.jpg)
फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे दिन नीदरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 2-0 से हरा दिया। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए सोमवार रात के दूसरे मैच में 83वें मिनट तक स्कोर लाइन 0-0 था। लेकिन, 84वें मिनट में मिडफील्डर एफ डी जोंग के राइट फुटर क्रॉस पर कोडी गापको ने शानदार हेडर से गोल दाग कर स्कोर लाइन 1-0 कर दिया। फिर मैच खत्म होने के एक मिनट पहले डेवी क्लासेन ने लेफ्ट फुट से नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल किया।
![कोडी गापको ने 84वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/21/header_1669054925.jpg)
कोडी गापको ने 84वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई।
पहले हाफ में खाता नहीं खुला
पहले हाफ में सेनेगल और नीदरलैंड दोनों ही टीमें खता खोलने में नाकाम रहीं। सेनेगल ने गोल की ओर 6 शॉट मारे। नीदरलैंड ने 5 शॉट मारे, लेकिन दोनों टीम स्कोर करने में असफल रहीं। पहले हाफ में वर्जिल वान डाइक का हैडर क्रॉसबार के ऊपर चला गया और उन्होंने स्कोर करने का मौका गंवा दिया। नीदरलैंड के फ्रेंकी डी जॉन्ग और सेनेगल के इस्माइल सार ने अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ने अपनी टीमों को बढ़त दिलाने का प्रयास किया।
नीदरलैंड ने आखिरी मिनटों में बनाई बढ़त
नीदरलैंड को अपना पहला गोल 84वें मिनट में मिला। यह गोल कोडी गापको ने दागा। उन्होंने फ्रैंकी डी जॉन्ग के क्रास पर उछलते हुए हैडर से बॉल को नेट के अंदर पहुंचा दिया। वहीं दूसरा गोल मैच खत्म होने के ठीक एक मिनट पहले इंजरी टाइम में हुआ। इसे डेवी क्लासेन ने स्कोर किया। टीम के स्ट्राइकर मेम्फिस डीपे गोलकीपर की ओर बढे़ और शॉट मारा। इसी समय गोलकीपर से बॉल टकराकर डेवी क्लासेन की ओर आई और उन्होंने गोल दाग दिया।
![डेवी क्लासेन ने 90+9 मिनट में गोल दागा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/21/2_1669054562.jpg)
डेवी क्लासेन ने 90+9 मिनट में गोल दागा।
सेनेगल को खली कप्तान माने की कमी
सेनेगल को स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सादियो माने की कमी खली। वे टूनामेंट से दो दिन पहले चोटिल हो गए थे। उनकी जगह इटली की लीग में खेलने वाले बोलाय दीया मैदान में उतरे, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके। सेनेगल ने 83 मिनट तक नीदरलैंड को कड़ी टक्कर दी। सेनेगल ने गोल के लिए 15 शॉट लिए, लेकिन एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सके।
दोनों टीम के गोलकीपर कुछ साल पहले थे बेरोजगार
नीदरलैंड के गोलकीपर एंड्रीज नोपर्ट दो साल पहले बेरोजगार थे। उन्हें कोई क्लब साइन करने को तैयार नहीं था। उन्होंने नीदरलैंड पुलिस ज्वॉइन करने का सोचा और इसके साथ ही फुटबॉल को भी अलविदा करने का फैसला किया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 2020 में वे नीदरलैंड के एक छोटे क्लब अहेड ईगल्स के साथ जुड़े और वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हुए।
![एंड्रीज नोपर्ट ने सेनेगल के खिलाफ क्लीन शीट रखी। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्होंने ओपोनेंट को एक भी गोल स्कोर करने नहीं दिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/21/noppertpic_1669055160.jpeg)
एंड्रीज नोपर्ट ने सेनेगल के खिलाफ क्लीन शीट रखी। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्होंने ओपोनेंट को एक भी गोल स्कोर करने नहीं दिया।
दूसरी तरफ, सेनेगल के गोलकीपर एडौर्ड मेंडी भी बेरोजगार हो गए थे। 2014 से 2015 तक मेंडी बिना क्लब के रहे, इसके बाद उन्होंने फ्रांस के क्लब मार्सिले की बी टीम के साथ अपने करियर की शुरआत की और 2020 में दुनिया के मशहूर क्लब चेल्सी के साथ करार किया। उन्होंने चेल्सी को UEFA चैंपियंस लीग जिताने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही सेनेगल को अफ्रीका कप भी जिताया। अफ्रीका कप के फाइनल में सेनेगल ने इजिप्ट को हराया था।
![एडौर्ड मेंडी 2021 में सेनेगल के प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/21/mendyphoto_1669054877.jpeg)
एडौर्ड मेंडी 2021 में सेनेगल के प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे।
सेनेगल और नीदरलैंड की स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन
सेनेगल: (3-4-1-2) एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर) यूसुफ सबली, कालिदौ कौलीबेली (कप्तान), पपे अबू सिसे, अब्दौ डियालो, इद्रिस गयूए, नम्पालिस मेंडी, चीखौ कुएते, क्रेपिन दत्ता, बौले दीया, इस्माइला सार।
नीदरलैंड: (4-3-2-1) एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), मैथिस डी लाइट, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), नाथन एके, डेनजेल डैम्फ्रीज, स्टीवन बरघुस, फ्रेंकी डी जॉन्ग, डेली ब्लाइंड, कोडी गापको , स्टीवन बर्जवाइन, विन्सेंट जानसेन।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.