Quick News Bit

मार्च की टॉप-5 SUV: नेक्सन लोगों की पहली पसंद, मारुति की ब्रेजा और हुंडई क्रेटा भी लिस्ट में शामिल

0

नई दिल्ली21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आप SUV कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तब मार्च में बिकने वाली SUV की लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है। पिछले महीने जिन टॉप-25 कारों की डिमांड रही उसमें 6 SUV भी शामिल हैं। इसमें महिंद्रा के 3 मॉडल के साथ टाटा, मारुति, हुंडई और किआ की एक-एक SUV है। तो चलिए जल्दी से इस SUV की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं और टॉप-5 पर नजर डालते हैं।

टाटा नेक्सन नंबर-1 पर रही
SUV कैटेगरी में टाटा नेक्सन लोगों की पहली पसंद रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 14,315 यूनिट बिकी थीं। मार्च 2021 की तुलना में इसे 65% की ग्रोथ मिली। ये SUV 2 डीजल और 2 पेट्रोल इंजन में आती है। डीजल इंजन 1497cc और 1499cc में आते हैं, वहीं पेट्रोल इंजन 1199cc और 1198cc में आता है। कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मौजूद है। इस SUV का ग्राउंड क्लियरेंस 209mm है।

मारुति विटारा ब्रेजा नंबर-2 पर रही
SUV कैटेगरी में नंबर-2 पर मारुति विटारा ब्रेजा रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 12,439 यूनिट बिकी थीं। मार्च 2021 की तुलना में इसे 10% की ग्रोथ मिली। इस कार में 1.5-लटीर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मौजूद है। इस SUV की लंबाई 3995mm है।

हुंडई क्रेटा नंबर-3 पर रही
SUV कैटेगरी में नंबर-3 पर हुंडई की क्रेटा रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 10,532 यूनिट बिकी थीं। मार्च 2021 की तुलना में इसे 17% का नुकसान हुआ। मार्च 2021 में क्रेटा की 12,640 यूनिट बिकी थीं। क्रेटा को एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन में खरीद सकते हैं। डीजल इंजन 1493cc में आता है। वहीं, पेट्रोल इंजन 1497cc और 1353cc में आते हैं। इसे भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। इस SUV की लंबाई 4300mm है।

किआ सेल्टॉस नंबर-4 पर रही
SUV कैटेगरी में नंबर-4 पर किआ सेल्टॉस रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 8415 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, मार्च 2021 की तुलना में इसे 20% का नुकसान हुआ। मार्च 2021 में क्रेटा की 10,557 यूनिट बिकी थीं। सेल्टॉस को एक डीजल और दो पट्रोल इंजन में खरीद सकते हैं। डीजल इंजन 1493cc में आता है। वहीं, पेट्रोल इंजन 1497cc और 1353cc में आते हैं। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। इस SUV की लंबाई 4315mm है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो नंबर-5 पर रही
इस कैटेगरी में नंबर-5 पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 6061 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, मार्च 2021 की तुलना में इसे 160% का जबरदस्त उछाल मिला। मार्च 2021 में क्रेटा की 2331 यूनिट बिकी थीं। स्कॉर्पियो 2179cc की डीजल इंजन में आती है। इसे सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। इस SUV की लंबाई 4456mm है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment