भारत का क्रिस गेल है ये राजस्थानी बल्लेबाज: महिपाल लोमरोर ने पहले आदिल रशीद को मारे 2 लगातार छक्के, फिर हुड्डा के 1 ओवर में ठोके 24 रन; VIDEO भी देखिए
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- Mahipal Lomror First Hit Adil Rashid For 2 Consecutive Sixes, Then Hooda Hit 24 Runs In 1 Over; See Also VIDEO
34 मिनट पहले
राजस्थान के नागौर जिले में पले-बढ़े और राजस्थान की रणजी टीम में खेलने के बाद IPL में आए महिपाल लोमरोर ने फेज 2 की धमाकेदार शुरुआत की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 1 ही ओवर में 24 रन ठोक डाले।
वो राजस्थान रॉयल्स की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैदान में आए। उन्होंने पहली गेंद को पूरा सम्मान दिया। न रन भागे, न हड़बड़ी मचाई। इसके बाद उन्होंने अगली तीन-चार गेंद में एक-एक रन लेकर बॉलर्स का मिजाज भांपा। फिर आदिल रशीद के 13वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में 2 लगातार छक्के मारे।
दूसरी ओर यशस्वी भी तेजी से रन जुटा रहे थे तो पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपने पार्ट टाइम स्पिनर दीपक हूडा को बुलाया। राहुल से बस यही गलती हो गई। महिपाल लोमरोर ने 16वें ओवर में दो छक्के और दो चौके की मदद से 24 रन बनाए।
252 का स्ट्राइक रेट
लोमरोर की पारी पर ब्रेक अर्शदीप सिंह ने लगाया। तब वो सिर्फ 17 गेंदों पर 252.94 के स्ट्राइक रेट से 43 रन बना चुके थे। मैच के बाद स्टैंड में लोमरोर से पूछा गया कि फिलहाल उन्हें कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आउट होने पर अच्छा नहीं लगा। उनके अनुसार जिस गेंद पर वो आउट वो गेंद स्लॉट में थी। वो उस गेंद को भी मार सकते थे।
लोमरोर ने 24 रन बनाने पर कहा कि मैंने सिर्फ उन गेंदों को मार रहा था, जो मेरे एरिया में गेंद मिल रही थी। मैंने अलग से कुछ नहीं किया। पहली ही गेंद से एकदम कॉन्फिडेंस के साथ खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपोर्ट स्टाफ उन्हें काफी सपोर्ट करने लगे हैं। इसलिए इन दिनों का विश्वास बढ़ा हुआ है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा था जूनियर गेल
महिपाल अभी 21 साल के हैं। वो बांए हाथ के बल्लेबाज और लेफ्टऑर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं। उन्हें 2018 में राजस्थान की टीम में बतौर ऑलराउंडर खरीदा गया था। महिपाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वो 2011 में मुंबई में मैच खेलने गए थे। तब वहां पूर्व क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित भी पहुंचे थे।
पंडित ने उन्हें जूनियर गेल और भारत का क्रिस गेल कहकर बुलाया था। जब ये बात उन्होंने वापस लौटकर अपने राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के साथियों को बताया तो उन्हें अब दोस्त जूनियर गेल ही कहने लगे हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.