Quick News Bit

बाजार बढ़त पर बंद: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी, निफ्टी 17800 के नीचे बंद; रियल्टी और ऑटो शेयर जमकर दौड़े

0
  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 7 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,900 और निफ्टी 17,850 के पार गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें टाइटन के शेयर 10.69%, M&M के शेयर 5.32% और मारुति के शेयर 4.04% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.31% की गिरावट रही।

कारोबार के दौरान रियल्टी और ऑटो शेयर जमकर दौड़े। NSE पर रियल्टी इंडेक्स 6.10% चढ़कर बंद हुआ। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद से ऑटो इंडेक्स में 4.46% की शानदार तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर 12.63% उछलकर साढ़े 3 साल के शिखर पर पहुंच गए। मारुति और अशोक लेलैंड के शेयर 4% से ज्यादा दौड़े। M&M के शेयर भी करीब 5% की तेजी के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

BSE पर 2,218 शेयर्स बढ़त के साथ बंद
BSE पर 3,443 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 2,218 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,081 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 265 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

BSE पर 458 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 346 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 15 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 458 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 145 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के शेयर बाजार का हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.30% चढ़कर 34,417 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.47% की बढ़त के साथ 14,501 और S&P 500 0.41% चढ़कर 4,363 पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment