Quick News Bit

फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को राहत: इंडिगो रविवार से 20 नई उड़ानें शुरू करेगी, इसमें प्रयागराज-लखनऊ और पुणे-मंगलुरु जैसे रूट शामिल

0

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी में समर को इंजॉय करने और पिकनिक मनाने के लिए लोग ज्यादा ट्रैवल कर रह हैं, जिससे यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए इंडिगो ने अपनी फ्लाइट की संख्या बढ़ा दी है। इंडिगो एयरलाइन 20 एक्सक्लूसिव रूट के साथ 16 खास उड़ानें फिर से शुरू करने जा रही है। ये 27 मार्च से लागू होगा। इसमें प्रयागराज और लखनऊ के अलावा पुणे-मंगलुरु, पुणे-विशाखापत्तनम, हुबली-हैदराबाद, जम्मू-वाराणसी और तिरूपति-तिरुचिरापल्ली सहित कई रूट शामिल होंगे। कोरोना के केस बढ़ने की वजह से कई उड़ाने रद्द कर दी गई थी।

प्रयागराज-लखनऊ रूट रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम से शुरू हुआ
इसके साथ ही इंडिगो के राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने डोमेस्टिक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए इन 100 उड़ानों की घोषणा की। प्रयागराज-लखनऊ से शुरू होने वाली उड़ान रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत शुरू की जाएगी। अभी इंडिगो के पास 275 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। एयरलाइन 73 घरेलू और 24 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जोड़ने वाली 1,500 से ज्यादा डेली उड़ान शामिल हैं।

मुंबई और बेंगलुरु के लिए इंडिगो ने जारी की नई टाइमिंग
इंडिगो एयरलाइंस ने 27 मार्च से 29 अक्टूबर के बीच कानपुर एयरपोर्ट से रोजाना उड़ानों की नई टाइमिंग जारी कर दी है। अब बेंगलुरु से सुबह 9:45 बजे फ्लाइट चलेगी जो कानपुर 12:10 बजे पहुंचेगी। कानपुर से फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी जो बेंगलुरु 14:50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से 13:30 बजे उड़ान भरेगी, जो कानपुर 15:25 बजे पहुंचेगी। मुंबई के लिए वापसी के समय यह फ्लाइट कानपुर से 15:55 बजे उड़ान भरेगी और 18:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।

स्पाइसजेट ने जारी किया नया शेड्यूल
स्पाइसजेट एयरलाइंस ने भी अपना 27 मार्च से 29 अक्टूबर के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दिल्ली से कानपुर चलने वाली फ्लाइट सुबह 9:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी जो कानपुर 11:10 बजे पहुंचेगी। कानपुर से गोरखपुर के लिए 11:30 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जो 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

मुंबई से चलने वाली फ्लाइट 10:50 बजे उड़ान भरेगी जो 13:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से मुंबई के लिए 13:40 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जो 16:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। गोरखपुर से कानपुर फ्लाइट 12:55 बजे उड़ान भरेगी जो 14:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसी तरह कानपुर से दिल्ली के लिए 14:40 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जो 15:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इंडिगो ने जनवरी में 20% उड़ाने रद्द की
इंडिगो ने जनवरी में ओमीक्रोन के मामलों को देखते हुए करीब 20% उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही यात्रियों 31 मार्च तक चेंज फीस समाप्त करने की घोषणा की थी। बचेंज फीस यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने पर देना होता है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment