Quick News Bit

फ्रेंच ओपन में उलटफेर: मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 2 डेनियल मेदवेदेव पहले राउंड में हारे, डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक दूसरे राउंड में पहुंची

0
  • Hindi News
  • Sports
  • French Open 2023 Update; Daniil Medvedev Iga Swiatek | Roland Garros

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल मेदवेदेव को फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में ब्राजील के थियागो सेबॉथ वाइल्ड से हार का सामना करना पड़ा।

फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में उलट फेर शुरु हो चुकी है। इस उलट फेर का शिकार वर्ल्ड नंबर-2 रसियन खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को होना पड़ा है। वहीं विमेंस की डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है।

वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल मेदवेदेव का फ्रेंच ओपन का सफर पहले राउंड के बाद समाप्त हो गया है। उन्हें ब्राजील के थियागो सेबॉथ वाइल्ड से हार का सामना करना पड़ा। थियोगो ने उन्हें 7-6, 6-7, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। पांच सेट तक चले इस मुकाबले में पहला सेट 23 साल के सेबॉथ ने 7-6 से हराकर मैच में अच्छी शुरुआत की। वहीं दूसरे सेट में मेदवेदेव ने वापसी की और इसे 7-6 से जीत लिया। फिर तीसरे सेट ने आसानी से 6-2 से अपने पक्ष में कर लिया। उसके बाद चौथे सेट में थियागो ने वापसी की और इस सेट को 6-3 से अपने पक्ष में कर लिया। आखिरी और निर्णायक सेट में थियागो ने 6-4 से मेदवेदेव को हराकर उन्हें फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया।

पहली बार थियागो सेबॉथ ने डेनियल मेदवेदेव को हराया है।

पहली बार थियागो सेबॉथ ने डेनियल मेदवेदेव को हराया है।

पांचवें सेट में दर्शकों से उलझे मेदवेदेव
पांचवें सेट में मेदवेदेव दर्शकों से उलझ गए। दरअसल थियागो 3-2 से आगे चल रहे थे। उस दौरान एक शॉट ब्राउंड्री लाइन पर गिरी। अंपायर पॉइंट दिया। मेदवेदेव ने अपीली की। अंपायर चेयर से उतर नीचे आए और शॉट को सही बताया। उसी दौरान लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मेदवेदेव ने पीछे मुड़कर दर्शकों को शांत रहने को कहा। लेकिन भीड़ और जोर से शोर मचाने लगी।

मेदवेदेव ने आखिरी सेट में पीछे मुड़कर दर्शकों को शांत रहने को कहा।

मेदवेदेव ने आखिरी सेट में पीछे मुड़कर दर्शकों को शांत रहने को कहा।

स्वियातेक दूसरे राउंड में पहुंची
वहीं विमेंस में पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है। उन्होंने स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराया। उनका अगला मुकाबला स्विट्जरलैंड की येलेना इन-एल्बोन या संयुक्त राज्य अमेरिका की क्लेयर लियू से होगा।

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है।

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment