फुटबॉल SAFF चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को हराया: 4-0 से जीता मुकाबला, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक
- Hindi News
- Sports
- SAFF Championship India Won Againts Pakistan By 4 0 Sunil Chhetri
बेंगलुरु4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कप्तान सुनील छेत्री ने दसवें, 16वें और 74वें मिनट में गोल दागे।
फुटबॉल के साउथ एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसमें पहला ही मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। बेंगलुरु में हुए मैच में भारत ने पाक्सितान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगाई।
पहले हाफ में आए दो गोल
मैच के पहले हाफ में दो गोल आए। दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किए। छेत्री ने 10वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शॉट मारा, जो कि सीधे गोल के बीच में गया। इसे पाकिस्तान के गोलकीपर नहीं रोक सके और गोल हो गया।
दूसरा गोल 17वें मिनट में पेनल्टी के जरिए आया। पेनल्टी बॉक्स में पाकिस्तान के खिलाड़ी का हैंडबॉल हो गया था। इस पर भारत को पेनल्टी मिली। कप्तान छेत्री ने बिना गलती करते हुए बाएं ओर शॉट मार कर गोल कर दिया।
छेत्री ने 17वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल किया।
दूसरे हाफ में छेत्री और उदांता ने गोल किए
मैच के दूसरे हाफ में सुनील छेत्री ने फिर गोल किया। 73वें मिनट में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने फाउल किया। रेफरी ने भारत को पेनल्टी दी। कप्तान छेत्री ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 75वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया और भारत का स्कोर 3-0 हो गया।
76वें मिनट में उदांता सिंह केरला के आशिके कुरियन की जगह सब्स्टीट्यूट हो कर आए। आते ही 81वें मिनट में उदांता सिंह ने अनवर अली के पास पर पेनल्टी बॉक्स के बीच से लेफ्ट साइड गोल दाग दिया और भारत ने 4-0 से बढ़त बना ली।
मैच में पूरी तरह हावी रहा भारत
भारत पूरे मैच में पाकिस्तान पर हावी रहा। पाकिस्तान ने भले ही 6 शॉट मारे, लेकिन गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका। भारत ने 23 शॉट लगाए, इसमें से 7 टारगेट पर लगे। वहीं, 70 फीसदी समय बॉल भारत के पास रही। केवल 30% बॉल पजेशन ही पाकिस्तान को मिली।
टेबल टॉप पर पहुंचा भारत
ग्रुप A में भारत 3 पॉइंट्स के टेबल टॉप पर पहुंच गया है। वहीं, पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान आखिरी यानी चौथे पायदान पर आ गया। अब भारत का मुकाबला 24 जून को नेपाल और 27 जून को कुवैत से होगा।
SAFF चैंपियनशिप में सबसे सफल टीम भारत
SAFF चैंपियनशिप 1993 से खेली जा रही है। 2023 में 14वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक हुए 13 सीजन में भारत ने 8 बार यह चैंपियनशिप जीती है। इसके साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.