Quick News Bit

पृथ्वी शाॅ कंट्रोवर्सी… सपना गिल मुंबई कोर्ट पहुंची: शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ और शारीरिक हमले के आरोप पर क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई

0

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल दो महीने पहले क्रिकेटर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ हाथापाई मामले में अब मुंबई कोर्ट पहुंच गई है। अब सपन गिल ने अंधेरी मजिस्ट्रेट के सामने शॉ और उसके दोस्त के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की है। गिल के वकील ने इसकी जानकारी दी। गिल के वकील कहा कि, आरोपों के समर्थन में शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल का सर्टिफिकेट भी शामिल है।

IPC की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला) और 509 (अपमान करने का इरादा) के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। अब तक सपना गिल ने FIR दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई
वकील ने आगे बताया कि, एयरपोर्ट पुलिस थाने के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है। गिल के मुताबिक, उन्होंने पृथ्वी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था।

मारपीट के मामले में जमानत मिलने के बाद, गिल ने शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर उनका शील भंग करने के आरोप में अंधेरी के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मुंबई के इस बल्लेबाज के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है।

जमनत के बाद सपना गिल ने कहा था कि "घटना के दौरान पृथ्वी शॉ ने मुझे गलत तरह से छुआ था। जब हम लोगों ने कहा कि केस दर्ज करेंगे तो पृथ्वी शॉ गिड़गिड़ाने लगे थे। कहने लगे कि कोई शिकायत मत करना। इसके बाद हमने तब केस दर्ज नहीं कराया था।"

जमनत के बाद सपना गिल ने कहा था कि “घटना के दौरान पृथ्वी शॉ ने मुझे गलत तरह से छुआ था। जब हम लोगों ने कहा कि केस दर्ज करेंगे तो पृथ्वी शॉ गिड़गिड़ाने लगे थे। कहने लगे कि कोई शिकायत मत करना। इसके बाद हमने तब केस दर्ज नहीं कराया था।”

सपना गिल को फरवरी में जमानत मिली थी
सपना और उनके साथियों को मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 20 फरवरी को जमानत दे दी थी। सपना ने कहा था कि घटना के दौरान जब वो अपने दोस्त को बचाने गईं तो पृथ्वी शॉ ने उन्हें गलत तरह से छुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेल मिलने के बाद सपना ने कहा था कि, 50 हजार होते क्या हैं, एक दिन में 2 रील बनाकर मैं इतना कमा लूंगी।

तस्वीर उस वायरल वीडियो में से ली गई है, जिसमें सपना और शॉ हाथापाई करते नजर आ रहे थे। मुंबई के होटल सहारा के बाहर 15 फरवरी को ये घटना हुई थी।

तस्वीर उस वायरल वीडियो में से ली गई है, जिसमें सपना और शॉ हाथापाई करते नजर आ रहे थे। मुंबई के होटल सहारा के बाहर 15 फरवरी को ये घटना हुई थी।

पृथ्वी शॉ के दोस्त ने FIR की थी
पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने ओशिवारा पुलिस थाने में फरवरी में सपना गिल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। यादव ने कहा था कि 15 फरवरी को सहारा स्टार के कैफे में वो और पृथ्वी शॉ डिनर कर रहे थे। गिल और उसके दोस्त सेल्फी लेने के लिए आए। पहले शॉ मान गए और फिर बाद में उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

आशीष ने शिकायत में कहा है कि डिनर के बाद एक व्यक्ति ने उनकी कार की विंड शील्ड पर बेसबॉल बैट मारा। इसके बाद कुछ लोग मोटरसाइकिल पर कार का पीछा करते भी नजर आए। उन्होंने कार को रोका और सपना गिल ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने पृथ्वी शॉ से 50 हजार रुपयों की डिमांड भी की।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाता दिखाई दिया था। वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिखाई दिए थे।

विवाद के बाद ओशिवारा पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाया था। यादव की शिकायत पर सपना और उनके 3 दोस्तों को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment