Quick News Bit

धड़ल्ले से बिकने वाली 5 SUV: 10 लाख से ज्यादा कीमत वाली हुंडई क्रेटा लोगों की पहली पसंद, सस्ती वेन्यू भी टॉप-5 में शामिल; देखें लिस्ट

0
  • Hindi News
  • Tech auto
  • Top 10 Selling SUVs MPVs Cars April October 2021 Update; From Maruti Ertiga To Hyundai Creta

नई दिल्ली35 मिनट पहले

ना खराब सड़क का डर, ना ही गड्ढों की परवाह। लंबी दूरी का सफर भी आराम से तय हो जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV की। इन दिनों देश में SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इनका ग्राउंड क्लियरेंस, ऊंची-उठी सीटिंग, कंफर्टनेस, सेफ्टी हैचबैक और सेडान की तुलना में ज्यादा होती है। मार्केट में मारुति, हुंडई, टाटा, किआ समेत कई कंपनियों की SUV के ऑप्शन हैं।

इनमें फुल साइज SUV, सब-फोर मीटर SUV, मिड साइड SUV जैसे कई मॉडल आ रहे हैं। इन सभी में बेहतर कौन है? किस SUV की डिमांड सबसे ज्यादा है? हम यहां आपको अप्रैल से अक्टूबर यानी पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के डेटा बता रहे हैं। इस डेटा से आपको अपने लिए SUV पसंद करने में आसानी हो जाएगी।

हुंडई की क्रेटा देश की फेवरेट SUV
पिछले कुछ महीनों से हुंडई क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है। जब बात सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की आती है तब लिस्ट में मारुति की स्विफ्ट, वैगनआर का दबदबा रहता है। लेकिन जब बात SUV की होती है तब क्रेटा सबसे ऊपर दिखाई देती है। वैसे क्रेटा का डायरेक्ट मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा से होता है। इसके बाद भी दोनों की यूनिट में बड़ा अंतर रहता है। अप्रैल-अक्टूबर 2021 के दौरान 70,176 क्रेटा बिकीं हैं। वहीं, मारुति की विटारा ब्रेजा की 62,189 यूनिट बिकीं। दोनों SUV में 7,987 यूनिट का अंतर रहा।

5-स्टार रेटिंग वाली नेक्सन नंबर-3 पर
टाटा की कार डिजाइन के साथ सेफ्टी रेटिंग के लिए पॉपुलर हो चुकी हैं। नेक्सन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। पॉपुलर SUV की लिस्ट में नेक्स्ट नंबर तीन पर है। इसे NCAP द्वारा 5-स्टार रेटिंग दी गई है। पिछले 7 महीने के दौरान नेक्सन की 61,010 यूनिट बिकी हैं। इस SUV का ग्राउंड क्लियरेंस 209mm है। टॉप-5 SUV की लिस्ट में किया सेल्टॉस और हुंडई क वेन्यू भी शामिल है। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सेल्टॉस की 56,585 यूनिट और वेन्यू की 55,990 यूनिट बिकी हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment