टोक्यो पैरालिंपिक LIVE: प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में भारत के लिए कम से कम सिल्वर पक्का किया; सेमीफाइनल में में फुजिहारा डाइसुके को हराया
- Hindi News
- Sports
- Olympic Paralympic Games Tokyo LIVE News Update; Pramod Bhagat Badminton Shooting Suyash Jadhav Avani Lekhara
टोक्यो3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पैरालिंपिक में बैडमिंटन को पहली बार बैडमिंटन को शामिल किया गया है। प्रमोद भगत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टोक्यो पैरालिंपिक में 11 वें दिन भारत के लिए अच्छी शुरुआत रही। प्रमोद भगत ने एसएल थ्री में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में फुजिहारा डाइसुके को 21-11, 21-16 से हराकर एसएल-3 कैटगिरी के फाइनल में पहुंच गया है। इसके साथ टोक्यो में भारत के 14 मेडल हो जाएंगे।
इससे पहले शुक्रवार को भारत को 3 मेडल मिले थे। हरविंद्र सिंह ने आर्चरी में शुक्रवार को भारत के लिए तीसरा मेडल जीता था। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में शूटऑफ में कोरिया के तीरंदाज को हराया। उनसे पहले राजस्थान की अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अवनि के अलावा प्रवीण कुमार ने भी देश को मेडल दिलाया। उन्होंने हाईजम्प में नए एशियन रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। ये मेडल उन्हें टी-64 कैटेगिरी की हाईजंप में मिला था।
11 पैरालिंपिक्स में अब तक जीते मेडल से ज्यादा टोक्यो में मेडल
भारत के अब टोक्यो में 14 मेडल हो चुके हैं। अब तक 53 साल में 11 पैरालिंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालिंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालिंपिक में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.