टेक शो में रूसी कंपनियां बैन: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में नहीं मिलेगी रूसी कंपनियों को एंट्री, टिम कुक से एपल स्टोर ब्लॉक करने की अपील
नई दिल्ली22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुनिया के सबसे बड़ा टेक शो में से एक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 (MWC) में रूस की कंपनियों को बैन कर दिया गया है। MWC का आयोजन 28 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। मोबाइल कांग्रेस के आयोजकों को शो में 40 हजार से 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। MWC द्वारा रूसी कंपनियों पर बैन की वजह यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग है। आयोजकों ने कहा कि युद्ध के चलते इवेंट को रद्द करने या स्थगित करने की कोई योजना नहीं है।
MWC के आयोजकों ने कहा है कि इस इवेंट में कोई रूसी कंपनियों का स्टॉल नहीं लगेगा, क्योंकि इन कंपनियों को बैन कर दिया गया है। यूक्रेन पर हमला करने को लेकर अमेरिका ने रूस पर कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। GSMA का कहना है कि इवेंट में 183 देशों के 1,800 से अधिक पार्टिसिपेंट्स आने की उम्मीद है।
रूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध
MWC बार्सिलोना 2022 के आयोजक GSMA के मुख्य कार्यकारी जॉन हॉफमैन ने न्यूज एजेंसी रॉयटर को रूसी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में बताया। हॉफमैन ने कहा कि वर्तमान में जो हालात हैं उन पर हम नजर बनाए हुए हैं। इस इवेंट को स्थगित करने जैसी कोई बात नहीं है। रूसी कंपनियों और अधिकारियों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है और अभी इसकी लिस्ट तैयार हो रही है।
हॉफमैन ने आगे बताया कि हम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों द्वारा निर्देशित हैं और कुछ कंपनियां हैं जिन्हें पहचाना गया है और उन्हें भाग लेने से रोक दिया जाएगा। GSMA अमेरिकी प्रतिबंधों के साथ-साथ अन्य का भी सख्ती से पालन करेगा।
एपल ऐप स्टोर ब्लॉक करने की आग्रह
इसी कड़ी में यूक्रेन ने एपल CEO टिम कुक से रूसी यूजर्स को एपल ऐप स्टोर से ब्लॉक करने का आग्रह किया है। यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने टिम कुक को लेटर लिखकर आग्रह किया कि वे एपल ऐप स्टोर से रूसी यूजर्स को ब्लॉक कर दें। ऐसा करने से रूस के युवाओं और आम जनता को अपने देश की सरकार के मिलिटरी ऐक्शन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.