गोल्ड-सिल्वर अपडेट: फिर बढ़ने लगे हैं सोना-चांदी के दाम, साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
- Hindi News
- Business
- Then The Prices Of Gold And Silver Have Started Increasing, By The End Of The Year Gold Can Go Up To 50 Thousand
नई दिल्ली2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते की शुरुआती गिरावट के बाद आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए महंगा होकर 47,714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 108 रुपए की बढ़त के साथ 47,546 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 47,714 |
23 | 47,523 |
22 | 43,706 |
18 | 27,913 |
चांदी की चमक भी बढ़ी
चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। सर्राफा बाजार में चांदी 259 रुपए महंगा होकर 63,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं दोपहर 1 बजे MCX पर ये 357 रुपए की बढ़त के साथ 62,992 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,793 डॉलर पर पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,793 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस महीने की शुरुआत में ये 1,780 डॉलर के करीब था। चांदी भी 24 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुई है।
साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि फेस्टिवल सीजन में सोने की डिमांड में तेजी आई है। इसके अलावा शादियों के सीजन में इसकी डिमांड और बढ़ेगी। इनके चलते साल के आखिर तक सोने के दाम 50 हजार रुपए पर पहुंच सकते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.