क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी: बिटकॉइन 61 हजार और इथीरियम में ढाई हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट, डॉजकॉइन और USD कॉइन में तेजी
- Hindi News
- Business
- Crypto Currency ; Bitcoin; Ethereum ; Bitcoin 61 Thousand And Ethereum Fell By More Than Two And A Half Thousand Rupees, Dodgecoin And USD Coin Increased
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
क्रिप्टो मार्केट में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज, रविवार को क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन दोपहर 1 बजे 3.83% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 15.46 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 61 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथीरियम की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमत में 3.70% की गिरावट देखी गई है। यह 2,564 रुपए घटकर 80 हजार 907 रुपए पर आ गई है। हालांकि डॉजकॉइन और सोलाना में आज तेजी देखने को मिल रही है।
डॉजकॉइन, सोलाना और USD कॉइन में बढ़त
सोलाना, डॉजकॉइन और USD कॉइन में आज बढ़त देखने को मिल रही है। डॉजकॉइन में 7.25% और सोलाना में 3.92% की तेजी देखने को मिली है। वहीं USD कॉइन में 0.25% की तेजी देखी गई है।
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 15,46,810 | -61,574 | -3.83 |
इथीरियम | 80,907 | -2,564 | -3.70 |
टेदर | 83.84 | -0.10 | -0.12 |
कारडानो | 38.20 | -0.17 | -0.46 |
USD कॉइन | 83.96 | 0.20 | 0.25 |
रिपल | 25.65 | 0.01 | 0.03 |
डॉजकॉइन | 4.76 | 0.31 | 7.25 |
सोलाना | 2,463.60 | 93 | 3.92 |
नोट- क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में रविवार दोपहर 1 बजे के हैं।
अपने ऑल टाइम हाई से 53% नीचे आई बिटकॉइन
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर 2021 को 52 लाख रुपए (69,000 डॉलर) के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 15.46 लाख रुपए पर आ गया है। यानी ये अपने ऑलटाइम हाई से अभी भी 78% नीचे है।
बीते हफ्ते शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट
17 जून को खत्म हुए हफ्तेमें लगातार दूसरे हफ्तेभारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बीत हफ्ते सेंसेक्स 2,943.20 अंक यानी 5.41% गिरावट के साथ 51,360.42 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 908.3 अंक यानी 5.6: की गिरावट के साथ 15,293.5 पर बंद हुआ।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.