क्रिप्टोकरेंसी प्राइस अपडेट: बिटकॉइन में आज भी गिरावट जारी, इथीरियम और टेदर में देखने को मिल रही तेजी
- Hindi News
- Business
- Cryptocurrency Prices Today On 3 January ; Bitcoin Ethereum Litecoin Cardano XRP
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज भी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिल रही है। ये शाम 4 बजे 0.31% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 37.52 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 11,843 रुपए की गिरावट आई है।
हालांकि इथीरियम, टेदर, कारडानो और USD कॉइन सहित कई क्रिप्टोकरेंसी में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। इथीरियम में 1.79% की तेजी देखी गई है। यह बीते 24 घंटों में 5,345 रुपए बढ़कर 3.04 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
कॉइन का नाम | प्राइस | चेंज (24 घंटों में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 37,51,682 | -11,843 | -0.31 |
इथीरियम | 3,04,113 | 5,345 | 1.79 |
टेदर | 79.79 | 0.001000 | 0.01 |
कारडानो | 108.67 | 0.22 | 0.21 |
USD कॉइन | 79.79 | 0.002600 | 0.00 |
रिपल | 66.85 | -0.66 | -0.98 |
पोल्काडॉट | 2,339.15 | 52.21 | 2.28 |
डॉजकॉइन | 13.76 | -0.045355 | -0.31 |
शीबा इनू | 0.002702 | -0.000014 | -0.52 |
पॉलीगॉन | 198.38 | -3.53 | -1.75 |
क्रिप्टोकरेंसी के रेट सोमवार शाम 4 बजे के हैं
रिपल और डॉजकॉइन में भी गिरावट
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो रिपल और डॉजकॉइन में आज गिरावट देखने को मिल रही है। रिपल में आज 0.98% की गिरावट देखी गई। यह बीते 24 घंटों में 0.66 रुपए घटकर 66.85 रुपए पर आ गया है।
शेयर बाजार में दिखी बड़ी बढ़त
शेयर बाजार में आज साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 929 पाइंट बढ़कर 59,183 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271 अंक बढ़कर 17,625 पर बंद हुआ।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.