केंद्र सरकार की रिपोर्ट: इस साल अक्टूबर तक सरकारी डिपार्टमेंट पर 30 हजार से ज्यादा साइबर अटैक हुए, CERT-In कर रही मॉनिटर
- Hindi News
- Tech auto
- PM Modi’s Twitter Account Hacking: Over 30,000 Cyber Attacks Targeted Govt Organisations This Year
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ये बात तो साफ है कि देश में किसी का भी सोशल मीडिया अकाउंट सेफ नहीं है। शनिवार को देर रात हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने का ट्वीट भी कर दिया। अकाउंट को बाद में सेफ कर लिया गया। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर तक गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन पर 30,000 से ज्यादा साइबर अटैक किए गए हैं।
2020 में गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन पर 50,000 से ज्यादा साइबर अटैक हुए थे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में साइबर सुरक्षा खतरों की डिटेल शेयर की थी।
इंटरनेट विस्तार होने से कई लोग जुड़ रहे
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा को बताया था कि सरकार साइबर सुरक्षा खतरों से अच्छी तरह वाकिफ है क्योंकि इंटरनेट का विस्तार होने से कई लोग इससे जुड़ते हैं और इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं को ट्रैक और मॉनिटर कर रही है।
अक्टूबर तक 54314 साइबर अटैक हुए
CERT-In ने बताया कि 2020 और 2021 (अक्टूबर तक) के दौरान कुल 11,58,208 और 12,13,784 साइबर सुरक्षा घटनाएं हुए हैं। इसमें से 2020 और 2021 (अक्टूबर तक) के दौरान कुल 54314 और 32736 साइबर सुरक्षा घटनाएं सरकारी संगठनों से संबंधित थीं। सभी मंत्रालयों और विभागों पर साइबर अटैक और साइबर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए साइबर क्राइसेस मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.