Quick News Bit

किसानों के लिए अच्छी खबर: भारत में इस साल सामान्य रहेगा मानसून, ‘ला नीना’ और ‘अल नीनो’ से प्रभावित होता है मानसून

0
  • Hindi News
  • Business
  • Monsoon Will Be Normal In India This Year, Monsoon Is Affected By “La Nina” And “El Nino”

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसानों के लिए मानसून को लेकर अच्छी खबर है। स्काईमेट ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि भारत में मानसून सामान्य रहेगा। हालांकि स्काईमेट ने कहा कि यह कब तक आएगा, इसकी तीव्रता क्या होगी इसके बारे में अभी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। इस मानसून से भारत में जून से सितंबर के बीच 75% से अधिक बारिश होती है। भारत में कृषि से लेकर आर्थिक नीति मानसून पर निर्भर करती है।

स्काईमेट के प्रेसिडेंट एवीएम जीपी शर्मा ने बताया कि 2020 और 2021 के समय मानसून “ला नीना” घटना से प्रेरित रहे हैं। “ला नीना” का मानसून पर इस साल प्रभाव नहीं पड़ने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि प्रशांत महासागर के समुद्र की सतह का तापमान जल्द ही बढ़ने की उम्मीद है।

“ला नीना” क्या होता है
ला नीना का मतलब स्पेनिश में लिटिल गर्ल होता है। इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। ला नीना से दुनिया भर के मौसम में असर पड़ता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे आसमान में बादल छाते हैं और बारिश होती है। भारत में कम और ज्यादा बारिश, ठंडी और गर्मी ला नीना पर ही निर्भर करता है। भारत में “ला नीना” के वजह से ज्यादा ठंड और बारिश की संभावना होती है।

“अल नीनो” क्या होता है
अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है। ला नीना की तरह इसका भी दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है। इसमें समुद्र का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इसके प्रभाव से ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। भारत में “अल नीनो” के कारण मानसून अक्सर कमजोर होता है। जिससे सूखे की स्थिति निर्मित होती है।

हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण होता है मानसून
हमारी जीडीपी 20% से अधिक कृषि पर निर्भर करती है। अच्छी बारिश से अच्छी पैदावार व खराब बारिश से कम पैदावार होती है। मानसून का देश के जीडीपी पर सीधा प्रभाव पड़ता है। खराब मानसून होने पर महंगाई दर बढ़ती है जिससे देश के विकास में भी असर पड़ता है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment