आपके फायदे की बात: सुरक्षित निवेश पर चाहिए FD से ज्यादा ब्याज तो नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में करें निवेश, बच्चे के नाम पर भी खोल सकते हैं अकाउंट
- Hindi News
- Business
- Fixed Deposit Interest Rates (Post Office NSC Scheme): What Are The Benefits OF Fixed Income Investment Scheme
नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.4% ब्याज दे रहा है। अगर आप अपने निवेश पर इससे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। आज हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
मिल रहा 6.8% ब्याज
NSC स्कीम में 6.8% ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC में 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है।
टैक्स छूट का मिलता है फायदा
NSC स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हें।
बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं खाता
एक 18 साल की उम्र का व्यक्ति खुद या माइनर व्यक्ति की ओर से NSC में निवेश कर सकता है। 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। इस स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है।
अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर माता-पिता की ओर से खाता खोला जा सकता है। 10 साल की उम्र में बच्चा अपना अकाउंट खुद संचालित कर सकता है, वहीं वयस्क होने पर उसे खाते की पूरी जिम्मेदारी मिल जाती है।
NSC अकाउंट दूसरे व्यक्ति के नाम कर सकते हैं ट्रांसफर
NSC को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए पुराने NSC होल्डर का नाम हटाकर नए NSC अकाउंट होल्डर का नाम NSC अकाउंट में जोड़ दिया जाता है।
5 साल से पहले नहीं कर सकते अकाउंट बंद
जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि इसमें 5 साल का लॉक-इन रहता है। यानी 5 साल बाद ही आपको आपका पैसा मिलेगा। हालांकि निवेशक की मौत होने पर नॉमिनी समय से पहले ही खाते को बंद करके पैसा निकाल सकता है। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर भी अकाउंट को बीच में बंद किया जा सकता है।
कैसे कर सकते हैं निवेश?
अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं। देश भर में इंडिया पोस्ट के पोस्ट ऑफिस की संख्या 1.5 लाख से अधिक है। आप कहीं भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
देश के बड़े बैंक 5 साल की FD पर कितना दे रहे ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) |
SBI | 5.40 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.25 |
बैंक ऑफ इंडिया | 5.30 |
ICICI | 5.35 |
HDFC | 5.30 |
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.