Quick News Bit

अर्शदीप ने 20 लाख के 2 स्टंप्स तोड़े: अर्जुन ने फेंका 31 रन का ओवर, डेविड का 114-मीटर लंबा छक्का; देखें मोमेंट्स

0

मुंबईएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड किए। इसी ओवर में उन्होंने 10-10 लाख रुपए की कीमत वाले 2 LED स्टंप्स तोड़े। टिम डेविड ने 114 मीटर लंबा छक्का लगाया।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने एक ओवर में 31 रन दिए। सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटकर 360 डिग्री शॉट्स लगाने लगे। वहीं प्रीति जिंटा और सारा तेंदुलकर मैच देखने पहुंचीं। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

1. अर्जुन ने फेंका 31 रन का ओवर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने IPL में मुंबई के लिए लगातार तीसरा मैच खेला। शुरुआती 2 ओवरों में कम रन देने के बाद उनका तीसरा ओवर महंगा साबित हुआ। उन्होंने पारी के 16वें ओवर में 31 रन दिए। सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने उनके ओवर में 2 छक्के और 4 चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने IPL के इस सीजन में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड हासिल किया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के यश दयाल की बराबरी की। यश ने कोलकाता के खिलाफ 31 रन ही दिए थे।

अर्जुन ने इसी ओवर में हरप्रीत के सिर पर हाई फुल-टॉस भी फेंकी। जिसे अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। बॉल सीधे हरप्रीत के हेलमेट पर लगी थी। अर्जुन ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में शानदार यॉर्कर फेंक कर प्रभसिमरन सिंह को LBW भी किया था, लेकिन 31 रन देने के बाद उन्होंने अपने 3 ओवर का स्पेल 48 रन देकर खत्म किया।

अर्जुन तेंदुलकर ने पारी के 16वें ओवर में 31 रन दिए। इसके बाद उन्हें बॉलिंग नहीं दी गई।

अर्जुन तेंदुलकर ने पारी के 16वें ओवर में 31 रन दिए। इसके बाद उन्हें बॉलिंग नहीं दी गई।

2. जितेश शर्मा ने 7 गेंद में 25 रन बनाए
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 118 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अर्जुन के ओवर में 16 रन बनाने के बाद टीम ने आखिरी 30 गेंदों पर 96 रन बनाए। इसमें जितेश शर्मा का योगदान भी अहम रहा। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआती 2 गेंदों पर ही कैमरून ग्रीन को 2 छक्के लगा दिए।

उन्होंने 20वें ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ को भी 2 छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का 104 मीटर लंबा था। जितेश 7 गेंदों में 25 रन बनाकर बेहरनडॉर्फ का ही शिकार हुए, लेकिन अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा गए।

जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर 25 रन की विस्फोटक पारी खेली।

जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर 25 रन की विस्फोटक पारी खेली।

3. सूर्या फॉर्म में लौटे, रैम्प शॉट पर छक्का लगाया
मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव पंजाब के खिलाफ फॉर्म में लौटे। उन्होंने 26 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। हालांकि वे अपनी टीम को जीत दिलाने से पहले ही कैच आउट हो गए। लेकिन इस पारी में उन्होंने 360 डिग्री एंगल से ग्राउंड के चारों तरफ शॉट्स लगाए। सूर्या ने अपनी पारी में स्कूप और रैम्प शॉट्स से 3 छक्के और 7 चौके लगाए।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में स्कूप शॉट खेल कर 2 छक्के लगाए।

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में स्कूप शॉट खेल कर 2 छक्के लगाए।

अर्धशतकीय पारी में शॉट खेलने के दौरान सूर्या।

अर्धशतकीय पारी में शॉट खेलने के दौरान सूर्या।

4. डेविड ने 114 मीटर लंबा छक्का लगाया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने 14 और मुंबई ने 11 छक्के लगाए। इनमें से 4 छक्के से 100 से ज्यादा मीटर की दूरी के रहे। जितेश शर्मा के अलावा पंजाब से लियाम लिविंगस्टोन ने 101 मीटर लंबा छक्का लगाया।

वहीं मुंबई से कैमरून ग्रीन ने 108 और टिम डेविड ने 114 मीटर लंबा छक्का लगाया। डेविड ने पारी के 19वें ओवर में नाथन एलिस की फुल-टॉस पर मिड-विकेट की दिशा में यह शॉट लगाया। डेविड टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने से 2 मीटर दूर रह गए। टूर्नामेंट में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बेंगलुरु के फाफ डु प्लेसिस के नाम है। उन्होंने 115 मीटर का छक्का लगाया है।

टिम डेविड ने मैच में 114 मीटर लंबा छक्का लगाया। 13 गेंद पर 25 रन की नॉटआउट पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए।

टिम डेविड ने मैच में 114 मीटर लंबा छक्का लगाया। 13 गेंद पर 25 रन की नॉटआउट पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए।

5. अर्शदीप ने 10-10 लाख के 2 स्टंप्स तोड़े
215 रन के टारगेट के सामने मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। पंजाब के अर्शदीप सिंह के सामने मुंबई के टिम डेविड और तिलक वर्मा क्रीज पर थे। पहली गेंद पर डेविड ने एक रन लिया, दूसरी गेंद डॉट रही।

तीसरी गेंद अर्शदीप ने फुलर लेंथ यॉर्कर फेंकी, तिलक बोल्ड हो गए। चौथी गेंद भी अर्शदीप ने फुलर लेंथ ही फेंकी, इस बार नेहल वाधेरा बोल्ड हो गए। दोनों ही बार बैटर्स के मिडिल स्टंप टूट गए। अर्शदीप ने आखिरी 2 गेंदों पर एक ही रन दिया और अपनी टीम को 13 रन से मैच जिता दिया।

IPL में इन दिनों LED स्टंप्स यूज होते हैं। एक स्टंप की कीमत करीब 10 लाख रुपए होती है। अर्शदीप ने लगातार गेंदों पर पर 2 स्टंप्स तोड़े। इस तरह अर्शदीप ने 2 ही गेंदों पर IPL को 20 लाख रुपए का नुकसान करा दिया। उनका ओवर भले ही IPL मैनेजमेंट के लिए का सबसे खर्चिला ओवर रहेगा, लेकिन उन्होंने ओवर में महज 2 ही रन दिए।

अर्शदीप सिंह की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथ से बैट छूट गया।

अर्शदीप सिंह की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथ से बैट छूट गया।

तिलक के बाद अर्शदीप ने नेहल वाधेरा का स्टंप भी तोड़ा।

तिलक के बाद अर्शदीप ने नेहल वाधेरा का स्टंप भी तोड़ा।

स्टंप तोड़ने के बाद अपनी टीम की जीत सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह।

स्टंप तोड़ने के बाद अपनी टीम की जीत सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह।

मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप के 7 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, इस कारण मैच के बाद उन्हें पर्पल कैप सौंपी गई।

मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप के 7 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, इस कारण मैच के बाद उन्हें पर्पल कैप सौंपी गई।

6. सारा और प्रीति जिंटा पहुंचीं मैच देखने
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी मुंबई और पंजाब का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। वहीं पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा और मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी भी अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं।

सारा तेंदुलकर मुंबई-पंजाब का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं।

सारा तेंदुलकर मुंबई-पंजाब का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं।

प्रीति जिंटा और नीता अंबानी भी पंजाब-मुंबई का मैच देखने पहुंचीं।

प्रीति जिंटा और नीता अंबानी भी पंजाब-मुंबई का मैच देखने पहुंचीं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment