Quick News Bit

​​​​​​​अर्जुन के डेब्यू पर सचिन का इमोशनल पोस्ट: खेल को रिस्पेक्ट करोगे, तो खेल भी आपसे प्यार करेगा

0

मुंबई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अर्जुन तेंदुलकर ने केकेआर के खिलाफ IPLमें डेब्यू किया। बहन सारा तेंदुलकर ने भी पोस्ट किया। - Dainik Bhaskar

अर्जुन तेंदुलकर ने केकेआर के खिलाफ IPLमें डेब्यू किया। बहन सारा तेंदुलकर ने भी पोस्ट किया।

2 साल IPL के डगआउट में बैठने के बाद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) से डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर 2021 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। बेटे के डेब्यू के बाद मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खेल के प्रति सम्मान और जुनून को बरकरार रखने की सलाह दी। सचिन ने अपने पोस्ट में कहा, आपके पिता होने के नाते, जो कि आपको प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मैं जानता हूं कि आप खेल को सम्मान देना जारी रखोगे जिसका वह हकदार है और खेल वापस आप पर प्यार लुटाएगा। आप अगर खेल को रिस्पेक्ट करोगे तो आपको खेल भी प्यार करेगा और आपके सम्मान को भी वापस लौटाएगा।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और मुझे यकीन है कि ऐसा करना जारी रखेंगे। आपके करियर की खूबसूरत यात्रा की शुरुआत हुई है। आपको शुभकामनाएं। वहीं बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने भी अर्जुन के डेब्यू पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि एक बहन की खुशी के लिए इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता..

अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप पहनाया।

अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप पहनाया।

डेब्यू मैच में 2 ओवर में 17 रन दिए
अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। पर उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 17 रन दिए। हालांकि, वे विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए। उन्होंने जगदीशन के खिलाफ LBW के लिए जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टंप के ऊपर से जाएगी। वहीं अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 12 रन दिए। वेंकटेश अय्यर ने उनके दूसरे ओवर में एक चौका और छक्का जड़ा।

साल 2021 में मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा था
अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। इस सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था।

सचिन-अर्जुन IPL खेलने वाले पिता-पुत्र
सचिन-अर्जुन IPLखेलने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी है। सचिन भी मुंबई इंडियंस से ही IPL के पहले सीजन यानी 2008 में डेब्यू किया। अब 15 साल बाद बेटे अर्जुन को IPLमें मुंबई इंडियंस से डेब्यू करने का मौका मिला है।

अर्जुन का घरेलू क्रिकेट करियर
पहली बार अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास में उन्होंने कुल 7 मैच खेलते हुए 547 रन और 12 विकेट चटकाए है। लिस्ट ए क्रिकेट में अर्जुन ने 7 मैचों में कुल 259 रन और 8 विकेट हासिल किए है। बता दें कि अर्जुन ने पहली बार हरियाणा के खिलाफ टी-20 में डेब्यू साल 2021 में किया था। उन्होंने अब कुल 9 मैच खेलते हुए 198 रन और 12 विकेट चटकाए है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment