अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज: एक्सिस और सिटी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, यहां देखें नई ब्याज दरें
- Hindi News
- Business
- Fixed Deposit ; FD ; Axis And Citibank Hike Interest Rates On Fixed Deposits, See New Interest Rates Here
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस और सिटी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें 16 जुलाई से, वहीं सिटी बैंक की 17 जुलाई से लागू हो गई हैं।
एक्सिस बैंक में FD कराने पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर |
7 से 29 दिन | 2.50% |
30 दिन से 3 महीने से कम | 3.00% |
3 महीने से 6 महीने से कम | 3.50% |
6 महीने से 7 महीने से कम | 4.65% |
7 महीने से 8 महीने से कम | 4.40% |
8 महीने से 9 महीने से कम | 4.65% |
9 महीने से 1 साल से कम | 4.75% |
1 साल से 1 साल 11 दिन से कम | 5.45% |
1 साल 11 दिन से 1 साल 25 दिन से कम | 5.75% |
1 साल 25 दिन से 2 साल से कम | 5.60% |
2 साल से 5 साल से कम | 5.70% |
5 साल से 10 साल | 5.75% |
सिटी बैंक में FD कराने पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर |
7 से 14 दिन | 1.85% |
15 से 35 दिन | 1.90% |
36 से 180 दिन | 2.55% |
181 से 270 दिन | 2.60% |
271 से 540 दिन | 2.75% |
541 से 731 दिन | 3.00% |
732 से 1096 दिन | 3.50% |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.