महंगाई की मार: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, 45 दिनों में ही तीसरी बार हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली एनसीआर में CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी अब लोगों को CNG के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसमें 2.28 रुपए से लेकर 2.56 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बीते करीब डेढ़ माह में यह तीसरी बार है, जब CNG की कीमतों में यहां बढ़ोतरी की गई है।
इंद्रप्रथ गैस लिमिटेड के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की नई दरें लागू होंगी। दिल्ली में जहां CNG के दाम में 2.28 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, वहीं एनसीआर के प्रमुख शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में इसमें 2.56 रुपए प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली में 52.04 रुपए पर पहुंची CNG
दिल्ली में पहले CNG 49.76 रुपए प्रति किलो में मिल रही थी, जो अब 52.04 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पहले CNG 56.02 रुपए मिल रही थी, जो अब 58.58 रुपए में मिलेगी।
45 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमत
1 अक्टूबर के बाद से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने तीसरी बार CNG के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले पिछले महीने 1 और 13 अक्टूबर को भी दाम बढ़े थे। पिछले 45 दिनों में दिल्ली में सीएनजी कुल 6.84 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में CNG की कीमत
शहर | कीमत (रुपए/किलोग्राम) |
दिल्ली | 52.04 |
नोएडा | 56.02 |
इंदौर | 70.72 |
कोटा | 63.90 |
मुंबई | 54.57 |
लखनऊ | 68.10 |
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.