VIDEO: जीरो-ग्रैविटी में फुटबॉल, फिगो ने दागा गोल: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर खेला गया मुकाबला; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
- Hindi News
- Sports
- Luis Figo Bicycle Kick Goal Video Goes Viral | Zero Gravity Football Match
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
फिगो की टीम 2-1 से जीती।
आपने कई खिलाड़ियों को मैदान पर बाइसिकल किक की प्रैक्टिस करते देखा होगा। इसमें से कई चोटिल भी हो जाते हैं, हों भी क्यों ना… यह है ही इतनी कठिन। इसकी कठिनाई का कारण है पृथ्वी की ग्रैविटी। और यदि ‘जीरो ग्रैविटी’ पर फुटबॉल खेली जाए तो बाइसिकल किक जमाना आसान हो जाता है। बाइसिकल में खिलाड़ी को हवा में उछलकर पीछे की ओर किक करना होता है।
रविवार को कुछ ऐसी ही बाइसिकल किक देखने को मिली। जब जीरो ग्रैविटी पर फुटबॉल मैच खेला गया। क्योंकि, तब खिलाड़ी हवा में तैर रहे थे। यह मुकाबला 20 हजार 230 फीट की ऊंचाई पर खेला गया। इसमें पुर्तगाल के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर लुइस फिगो भी खेलते नजर आए। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस मुकाबले को फिगो और उनकी टीम ने 2-1 से जीता। न्यूज एजेंसी रायटर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट किया।
हाईएस्ट एल्टीट्युट फुटबॉल मैच में 3 गोल
मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को प्लेन से 20 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर ले जाया गया। यह हाईएस्ट एल्टीट्युट फुटबॉल मैच था। मुकाबले के दौरान खिलाड़ी हवा में उड़ते नजर आए। उसके बाद भी इस रोमांचक मुकाबले 3 गोल दर्ज किए। फिगो ने भी एक गोल दागा।
यहां खेलना कठिन और अलग था : फिगो
इस जीत के बाद फिगो ने कहा- ‘परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं। यहां खेलना पूरी तरह से कठिन और अलग था। यहां जो आप करना चाहते हैं वह जरूरी नहीं कि हा जाए। हो सकता है कि आप फेल भी हो जाएं। जबकि नार्मल में चीजें आपके कंट्राल में होती हैं।’
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.