VIDEO…126 दिन बाद बिना बैसाखी के चलते दिखे पंत: स्टिक फेंकी और चलने लगे ऋषभ, बैकग्राउंड में बजा KGF का थीम सॉन्ग; लिखा- नो मोर क्रचिज-डे
बेंगलुरुएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![VIDEO…126 दिन बाद बिना बैसाखी के चलते दिखे पंत: स्टिक फेंकी और चलने लगे ऋषभ, बैकग्राउंड में बजा KGF का थीम सॉन्ग; लिखा- नो मोर क्रचिज-डे VIDEO…126 दिन बाद बिना बैसाखी के चलते दिखे पंत: स्टिक फेंकी और चलने लगे ऋषभ, बैकग्राउंड में बजा KGF का थीम सॉन्ग; लिखा- नो मोर क्रचिज-डे](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/05/ipl-2_1683291628.gif)
पंत ने शुक्रवार को वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्टिक फेंककर बिना सहारे चलते नजर आ रहे हैं।
कार एक्सीडेंट में घायल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋभष पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वे अब बिना सहारे के चलने लगे हैं। पंत को एक्सीडेंट के बाद पहली बार बिना सहारे के चलते देखा गया है। पंत की रिकवरी को देखते हुए उनके वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदें बढ़ रही हैं।
25 साल के पंत ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बिना बैसाखी के चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋषभ पंत स्टिक फेंककर बिना सहारे चलते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में KGF का थीम सॉन्ग भी बज रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए पंत ने लिखा, ‘हैप्पी, नो मोर क्रचिज-डे।’
फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
NCA में रिहैब कर रहे हैं पंत
पंत इस समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में चोट से रिकवर कर रहे हैं। एक दिन पहले ऋषभ ने जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया था। उन्होंने उस वीडियो पोस्ट में लिखा, ‘खेल किसी खिलाड़ी का चरित्र बनाता नहीं है, बल्कि उसे सामने लाता है।’ पढ़ें पूरी खबर
वर्ल्ड कप तक पंत को खिलाने की योजना बना रहा बोर्ड
पंत की फास्ट रिकवरी को देखते हुए BCCI उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले WTC फाइनल, एशिया कप और वर्ल्ड कप में खिलाने की योजना बना रहा है। बोर्ड चाहता है कि वे जल्द से जल्द एक्सीडेंट की चोट से रिकवर हो जाएंगे। बोर्ड ने पंत को दो फिजियो भी दिए हैं, जो उनकी रिकवरी सुनिश्चित कर रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/05/image-2023-05-05t183337381_1683291830.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/05/image-2023-05-05t183343194_1683291845.png)
घर जाते वक्त पिछले साल 30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट
पिछले साल 30 दिसंबर को पंत एक हादसे का शिकार हो गए थे। वे कार से दिल्ली से देहरादून अपनी मां से मिलने जा रहे थे। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/05/image-2023-05-05t182126399_1683291094.png)
आखिर में एक्सीडेंट से अब तक तस्वीरों में पंत…
![30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। वह कार से अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/04/image-1_1683171655.png)
30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। वह कार से अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे।
![इलाज के बाद पंत जब घर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए सुरेश रैना, श्रीसंत और हरभजन सिंह मिलने पहुंचे थे। (बाएं से दाएं)](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/04/resize3-3_1683171673.jpg)
इलाज के बाद पंत जब घर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए सुरेश रैना, श्रीसंत और हरभजन सिंह मिलने पहुंचे थे। (बाएं से दाएं)
![10 फरवरी को ऋषभ पंत ने अपने घर की छत पर टहलने का फोटो पोस्ट किया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/04/resize-3_1683171684.jpg)
10 फरवरी को ऋषभ पंत ने अपने घर की छत पर टहलने का फोटो पोस्ट किया था।
![15 मार्च को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो स्विमिंग पूल में पैदल चलते नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/04/untitled-2_1683172203.png)
15 मार्च को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो स्विमिंग पूल में पैदल चलते नजर आए।
![दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने पहुंचे थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/04/pantjpg_1683168025.jpg)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने पहुंचे थे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.