Quick News Bit

MI के पोलार्ड 35 साल के हुए: किरोन पोलार्ड के जन्मदिन पर मुंबई IPL में एक भी मैच नहीं हारा; आज MI का मुकाबला CSK से

0

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPLके 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे कीरोन पोलार्ड का आज जन्मदिन है। वह 35 साल के हो गए हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पोलार्ड वेस्टइंडीज टीम के वनडे कप्तान भी रह चुके हैं। पोलार्ड का जन्मदिन मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा लकी रहा है। मुंबई इस दिन एक भी मैच नहीं हारा है। पोलार्ड 2010 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे, तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। पोलार्ड के जन्मदिन यानी 12 मई को मुंबई इंडियंस अब तक तीन मैच खेली है और तीनों ही मैच में जीत हासिल हुई है।

मुंबई ने पहली बार पोलार्ड के बर्थडे पर 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। मुंबई ने इस मैच में KKR को 27 रन से हराया। पोलार्ड को मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था। वहीं दूसरी बार पर मुंबई ने पोलार्ड के जन्मदिन पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ी थी। इस मुकाबले में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। पोलार्ड ने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए थे।

2019 में पोलार्ड के बर्थडे पर मुंबई ने जीता खिताब
वहीं मुंबई ने तीसरी बार पोलार्ड के बर्थडे पर IPLफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले ने मुंबई को पारी की अंतिम गेंद पर जीत मिली। फाइनल मैच में तब लसिथ मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर मुंबई को मैच जिताया था।

किरोन पोलार्ड ने इस सीजन में 15 की औसत से रन बनाए हैं।

किरोन पोलार्ड ने इस सीजन में 15 की औसत से रन बनाए हैं।

इस सीजन में पोलार्ड का प्रदर्शन अच्छा नहीं
इस सीजन में पोलार्ड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह अब तक खेले गए 11 मैच में केवल 144 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 25 रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस IPLके प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment