- Hindi News
- Business
- LIC Q4 Result ; LIC Result ; LIC ; The Company’s Net Profit Declined By 18% To Rs 2,371 Crore, Declared Dividend
मुंबई8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने लिस्टिंग के बाद पहली बार अपने नतीजे जारी किए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18% घटकर 2371 करोड़ रुपए पर आ गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2917.33 करोड़ रुपए था।
हालांकि इस तिमाही में कंपनी की प्रीमियम से होने वाली आमदनी 18% बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही। वहीं एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की आमदनी 1.22 लाख करोड़ रुपए थी।
निवेशकों में मिलेगा डिविडेंड
LIC ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। निवेशकों को 1.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।
हाल ही में आया था LIC का IPO
LIC ने 17 मई को अपना 21,000 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। मार्केट में LIC के शेयर्स की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई थी। NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए, यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ था। वहीं, BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ था। IPO के इश्यू प्राइस से अब तक LIC के शेयरों का भाव 15% तक गिर चुका है। सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं।
आज शेयर चढ़ा
आज शेयर बाजार के साथ ही LIC के शेयर में तेजी देखने को मिली है। आज इसका शेयर 15.50 रुपए (+1.89%) बढ़कर 837.05 रुपए पर बंद हुआ। अच्छे रिजल्ट के बाद आने वाले दिनों में इसके शेयर में तेजी की उम्मीद है।
क्या होता है डिविडेंड?
जब कोई कंपनी अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरधारकों में बांटती है तो उसे लाभांश या डिविडेंड कहा जाता है। कुछ कंपनियां अपने शेयरधारकों को समय-समय पर अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा देती रहती हैं। मुनाफे का यह हिस्सा वे शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में देती हैं
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.