KTM की नई बाइक: कंपनी ने नई RC 125 और RC 200 को लॉन्च किया, दोनों में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा; जानिए इनमें नया क्या मिलेगा
- Hindi News
- Tech auto
- 2022 KTM RC 125 And RC 200 Launched In India; Priced From Rs 1.82 Lakh; Specifications And Features
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भारत में स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक बेचने वाली कंपनी KTM ने RC सीरीज की दो बाइक लॉन्च की हैं। इनके मॉडल 2022 KTM RC 125 और 2022 KTM RC 200 हैं। 2022 RC 125 की एक्स-शोरूम कीमत 1.82 लाख रुपए और 2022 KTM RC 200 की कीमत 2.09 लाख रुपए है। नई RC 125 पिछले मॉडल से 2 हजार रुपए महंगी हो गई है। आने वाले दिनों में KTM RC 390 को भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
KTM RC सीरीज की दोनों बाइक के इंजन
2022 KTM RC 200 में पुराना 25.5bhp पावर वाला 199.5cc वाला लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अब इसमें बड़े एयरबॉक्स दिए हैं जो बेहतर एयरफ्लो के साथ इंजन को ज्यादा रिस्पॉन्सिव और टॉर्की बनाता है। दूसरी तरफ, नई RC 125 में 124.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। ये बाइक KTM RC8 से प्रेरित है।
KTM RC सीरीज के फीचर्स
- 2022 KTM RC 200 डिजाइन के मामले में यह पिछले मॉडल से काफी अलग है, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। नई RC 200 पहले से ज्यादा मस्कुलर और बड़ी दिख रही है। बाइक में कंपनी नए LED हेडलैंप सेटअप के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल ऑफर कर रही है। बाइक में दिया गया यह इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिखने में काफी हद तक Duke 250 के इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसा लगता है। इसके साथ ही कंपनी ने टर्न इंडिकेटर्स को फेयरिंग पर जगह दे दी है।
- बाइक में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। पुराने मॉडल में मिलने वाला फ्यूल टैंक 9.5 लीटर का था। नई बाइक में नया WP Apex मोनोशॉक और फुली एडजस्टेबल हैंडलबार राइजर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें आपको सुपरमोटो ABS के साथ 230mm के रियर डिस्क ब्रेक और 320mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे।
- दूसरी तरफ, 2022 RC 125 में बबल टाइप वाइजर और रीडिजाइन्ड फेयरिंग और फ्यूल टैंक देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक दे रही है। बाइक पिछले मॉडल से करीब 3.4kg हल्की है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.