IPO का टूटा रिकॉर्ड: इस साल में 48 कंपनियों ने 96,145 करोड़ रुपए जुटाए, अगले हफ्ते तक 1.19 लाख करोड़ जुटाया जाएगा
- Hindi News
- Business
- 48 Companies Raised Rs 96,145 Crore In This Year, Paytm, Zomato, Paras Defence
मुंबई3 घंटे पहलेलेखक: अजीत सिंह
- कॉपी लिंक
भारतीय बाजार में IPO के सारे रिकॉर्ड इस साल टूट चुके हैं। इस साल में अब तक 48 कंपनियों ने बाजार से IPO के जरिए 96,145 करोड़ रुपए की रकम जुटाई है। अगले हफ्ते तक यह रकम बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।
कई फैक्टर हैं बाजार की तेजी के
कोरोना के कम होते असर और आर्थिक व्यवस्था में रिकवरी तथा कंपनियों की मजबूत कमाई से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत है। शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी में है। सेंसेक्स 62 हजार का रिकॉर्ड बना चुका है तो निफ्टी 18 हजार के पार जाने का रिकॉर्ड बना चुका है। इन सभी के मद्देनजर निवेशकों ने भी इस साल में शेयर बाजार से जमकर मुनाफा कमाया है। पिछले एक साल में सभी अच्छे शेयर दो गुना या फिर उससे ज्यादा का फायदा दिए हैं।
48 कंपनियां इस साल बाजार में आईं
आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक कुल 48 कंपनियां बाजार में इस साल 96,145 करोड़ रुपए जुटाई हैं। इसमें सबसे बड़ा इश्यू जोमैटो का रहा जो 9,375 करोड़ रुपए का था। हालांकि अगले हफ्ते तीन IPO आ रहे हैं। यह तीनों कंपनियां 21 हजार करोड़ रुपए जुटाएंगी। इसमें सबसे बड़ा इश्यू पेटीएम का 18,300 करोड़ रुपए का होगा। इसके साथ सफायर फूड्स 2,073 करोड़ रुपए जुटाएगी। जबकि लेटेंट व्यू 600 करोड़ रुपए जुटाएगी।
अडाणी विल्मर भी तैयारी में
इसके अलावा इस महीने में अडाणी विल्मर, मोबिक्विक जैसी कंपनियां भी इश्यू लाने की तैयारी कर रही हैं। इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार से इस साल में कुल 1.40 लाख करोड़ रुपए जुटा सकते हैं। यह साल 2017 में जुटाई गई अब तक की रिकॉर्ड रकम की तुलना में दोगुना हो सकता है। 2017 में IPO से कुल 75 हजार करोड़ रुपए की रकम जुटाई गई थी। 38 कंपनियां उस साल शेयर बाजार में लिस्ट हुई थीं।
2015 में 21 कंपनियों ने जुटाया रकम
साल दर साल की बात करें तो पिछले 6 सालों में 2015 में कुल 21 कंपनियों ने बाजार से 13,513 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी। 2016 में 26 कंपनियों ने 26,501 करोड़ और 2018 में 24 कंपनियों ने 31,731 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी। 2019 में 16 कंपनियों ने 12,687 और पिछले साल 15 कंपनियों ने 26,628 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी।
पारस डिफेंस ने सबसे ज्यादा फायदा दिया
इस साल प्रदर्शन के मामले में टॉप 5 IPO में पारस डिफेंस सबसे आगे है। इसने 3.59 गुना का फायदा दिया है। अक्टूबर में यह शेयर लिस्ट हुआ था। 175 रुपए पर इसका IPO आया था। अभी यह 804 रुपए पर है। हालांकि पिछले हफ्ते यह 1,200 रुपए तक चला गया था। न्यूरेका का IPO फरवरी में आया था। 200 रुपए के भाव पर यह आया था और अब इसका दाम 1,722 रुपए है। यानी 3.3 गुना का रिटर्न इसने दिया है।
लक्ष्मी ऑर्गेनिक ने दिया 2.34 गुना का फायदा
लक्ष्मी ऑर्गेनिक का शेयर मार्च में लिस्ट हुआ था। 130 रुपए पर आया यह IPO आज 434 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी 2.34 गुना का फायदा इसने दिया है। इजी ट्रिप का शेयर अभी 532 रुपए पर है। मार्च में ही यह भी IPO 187 रुपए पर आया था। यानी 1.84 गुना का रिटर्न इसने दिय दिया है। एमटीएआर का इश्यू मार्च में आया था। 575 रुपए का शेयर अभी 1,739 रुपए पर है। यानी 2 गुना से ज्यादा का रिटर्न इसने दिया है।
304 गुना भरा था पारस डिफेंस
2021 में टॉप सब्सक्रिप्शन वाले IPO में पारस डिफेंस रहा है। इसे 304 गुना का रिस्पांस मिला। एमटीएआर को 200 गुना, तत्व चिंतन को 180 गुना, नजारा टेक को 175 गुना, इजी ट्रिप को 159 गुना और रोलेक्स रिंग को 130 गुना का रिस्पांस मिला था।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.