IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने CrickPe ऐप लॉन्च किया: ऐप की खासियत, यूजर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर को कैश प्राइसेस भेज पाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने CrickPe ऐप लॉन्च किया: ऐप की खासियत, यूजर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर को कैश प्राइसेस भेज पाएंगे IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने CrickPe ऐप लॉन्च किया: ऐप की खासियत, यूजर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर को कैश प्राइसेस भेज पाएंगे](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/24/2_1679639611.jpg)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने वाले से पहले भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने एक नया क्रिकेट फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप क्रिकपे (CrickPe) लॉन्च कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। यह उनके द्वारा लाए जाना वाला थर्ड यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। ग्रोवर ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी है। क्रिकपे का उद्देश्य ड्रीम11 और मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) को चुनौती देना है। क्रिकपे गूगल प्ले और ऐपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट कर दी जानकारी
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया, आईपीएल से ही क्रिकेट में एक बड़ी क्रांति आई है। CrickPe एक फैंटेसी ऐप पेश किया गया है, जिसमें आप जीत सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा, जहां आप जीतते हैं, क्रिकेटर जीतता है, क्रिकेट जीतता है। वहीं गूगल प्ले स्टोर में एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। अन्य क्रिकेट फैंटेसी ऐप के समान पैसा कमाने के लिए यूजर्स को इसमें भी 11 खिलाड़ियों की एक टीम बनानी होगी। ये दुनिया का एकमात्र फैंटेसी क्रिकेट ऐप है, जहां हर मैच के साथ वास्तविक खेलने वाले यूजर्स, टीम के मालिक पुरुस्कार जीतते हैं। ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स मार्केट में फिलहाल ड्रीम11 का दबदबा है।
क्रिकपे की खासियत
क्रिकपे एक रियल मनी गेमिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए 18 साल से अधिक वाले लोग अपनी वर्चुअल क्रिकेट टीम बना सकेंगे। खिलाड़ियों के लाइव मैच परफॉर्मेंस के आधार पर कैश प्राइज जीत पाएंगे। इस ऐप के जरिए लोग प्राइवेट ग्रुप्स भी बना सकेंगे जिसमें वे अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ खेल सकेंगे साथ ही रिवॉर्ड जीतने के लिए पब्लिक कॉन्टेस्ट में भी पार्टिसिपेट कर पाएंगे। कॉन्टेस्ट में प्राप्त हुए टोटल फंड का 10% प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर क्रिकपे अपने पास रखेगा।
इस ऐप की खासियत है कि यूजर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर को कैश प्राइसेस भेज पाएंगे। यूजर्स प्रति खिलाड़ी प्रतिवर्ष ₹100 से लेकर ₹100000 तक भेज पाएंगे, लेकिन यह क्रिकेटर के हाथ में होगा कि वह उनकी भेजी हुई राशि स्वीकार करता है या नहीं।
अशनीर ग्रोवर वर्तमान में एक अदालती मामला लड़ रहे
बता दें कि अशनीर ग्रोवर वर्तमान में एक अदालती मामला लड़ रहे हैं, जहां भारतपे ने उन पर कंपनी में रहते हुए 88.6 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। टॉफलर के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, ग्रोवर्स ने पिछले साल एक नई कंपनी रजिस्टर्ड की थी। फर्म की कुल चुकता पूंजी 10 लाख रुपये और अधिकृत शेयर पूंजी 20 लाख रुपये थी।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.