Quick News Bit

IPL 2022 में बना छक्कों का नया रिकॉर्ड: पहली बार एक सीजन में लगे 1,000 छक्के, जोस बटलर ने जड़े सबसे ज्यादा 37 सिक्स

0

कोलकाता6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले से IPL 2022 लीग स्टेज का अंत हुआ। इस आखिरी मैच में पंजाब किग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से पटखनी दी।

SRH बनाम PBKS मैच के दौरान कुल 15 छक्के लगे और इसी के साथ IPL 2022 में 1,000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक सीजन में 1,000 छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड था।

2018 में लगे थे 872 छक्के
इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2018 में बना था, इस दौरान कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं, 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड है।

IPL 2022 में जोस टबलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
लीग स्टेज में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम है। जोस ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं।

इस सूची में बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल, केएल राहुल और रॉवमेन पॉवेल का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का 1000वां छक्का जड़ा।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का 1000वां छक्का जड़ा।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

जोस बटलर – 37
लियाम लिविंगस्टोन – 34
आंद्रे रसेल – 32
केएल राहुल – 25
रॉवमेन पॉवेल – 22

हर मैच में लग रहे हैं 14 से ज्यादा छक्के
IPL 2022 में हर मैच में औसतन 14 से ज्यादा छक्के लगे हैं। ऐसे में बाकी बचे चार मैचों में छक्कों की संख्या इस बार 1,050 के पार भी पहुंच सकती है, जो अपने आप में नया रिकॉर्ड होगा। इस बार मुंबई और पुणे में लीग मैच खेले गए हैं, जहां की पिचों पर जमकर रन बने और सभी टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर छक्के जड़े और नया रिकॉर्ड बना दिया।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment