IPL का फाइनल कल: घर पर प्रोजेक्टर की मदद से 100-इंच की स्क्रीन पर देखें Live मैच, इनकी कीमत 5000 रुपए से काफी कम
- Hindi News
- Tech auto
- IPL 2021 Live CSK Vs KKR On Smartphone Projector With 100 inch Screen Under Rs. 5000
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![IPL का फाइनल कल: घर पर प्रोजेक्टर की मदद से 100-इंच की स्क्रीन पर देखें Live मैच, इनकी कीमत 5000 रुपए से काफी कम IPL का फाइनल कल: घर पर प्रोजेक्टर की मदद से 100-इंच की स्क्रीन पर देखें Live मैच, इनकी कीमत 5000 रुपए से काफी कम](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/14/ipl-live-on-smartphone-projector-with-100-inch-scr_1634197462.jpg)
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। आप इस फाइनल फाइट को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो तैयारी अभी करनी होगी। इसके लिए आपको घर से बाहर नहीं जाना है, बल्कि घर पर ही स्मार्टफोन प्रोजेक्टर मंगाना है। इसकी मदद से आप घर की दीवार पर ही 60 से 100 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इनके लिए आपको बड़ा अमाउंट खर्च करने की जरूरत नहीं है। 5000 रुपए से भी कम में काम हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन प्रोजेक्टर के बारे में…
पहले समझिए आप प्रोजेक्टर से क्या-क्या कर पाएंगे
इन प्रोजेक्टर को स्मार्टफोन (एंड्रॉयड और आईफोन) के साथ टैबलेट, लैपटॉप, नोटबुक, कम्प्यूटर, गेमिंग कंसोल, टीवी जैसी सभी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपने DTH सेटटॉप बॉक्स को भी इससे डायरेक्ट कनेक्ट कर पाएंगे। यानी अपने सेटटॉप बॉक्स की मदद से आप आईपीएल का फाइनल मुकाबला डायरेक्ट अपने मन मुताबिक स्क्रीन पर देख पाएंगे। ये सभी पोर्टेबल साइज के हैं जिससे इन्हें आसानी से कैरी भी किया जा सकता है।
100-इंच तक स्क्रीन बनाने वाले प्रोजेक्टर | |
मॉडल | कीमत |
ओडिली मिनी | 2,929 रुपए |
टोरेक्सो सेल्स T300 मिनी | 3,058 रुपए |
यूनिक UC 200 | 3,200 रुपए |
IBS T 300 LED | 3,399 रुपए |
ABB SD40 मिनी | 4,298 रुपए |
पोर्टेबल प्रोजेक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- इन पोर्टेबल प्रोजेक्टर से लगभग 60 से 100 इंच तक की स्क्रीन बन जाती है। इसके लिए आपको व्हाइट वॉल या बैकग्राउंड की जरूरत होती है। यदि आपके घर में व्हाइट वॉल नहीं है, या फिर वॉल पूरी तरह से भरी हुई है तब आप व्हाइट चादर या प्रोजेक्टर स्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, साउंड के लिए आपको स्पीकर अलग से चाहिए होंगे।
- इन प्रोजेक्टर को टीवी के साथ आप अपने स्मार्टफोन, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड से कनेक्ट कर सकते हैं। यानी इनमें डायरेक्ट पेन ड्राइव लगाकर मूवी का मजा लिया जा सकता है। या फिर आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट करके उसका डेटा स्क्रीन पर एक्सेस कर सकते हैं। फोन के लाइव वीडियो प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं।
- इन प्रोजेक्टर का लुक काफी स्टाइलिश होता है। ये फुल HD वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करते हैं। इसमें USB और HDMI पोर्ट के साथ VGA पोर्ट भी होता है। यूजर इसमें डायरेक्ट माइक्रो SD कार्ड प्ले कर सकता है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए रिमोट भी आता है। प्रोजेक्टर को ट्राईपॉड पर भी फिक्स कर सकते हैं।
- ये पोर्टेबल प्रोजेक्टर साइज में काफी छोटे होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसान से ले जा सकते हैं। यानी आप कहीं पिकनिक मानने जा रहे हैं तब इसे साथ ले सकते हैं। या फिर दोस्तों के साथ मैच देखने का प्लान बन जाए तब गार्डन या घर की छत पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
टीवी की तुलना में कई गुना सस्ते
इन पोर्टेबल प्रोजेक्टर की स्क्रीन का साइज टीवी से कई गुना बड़ा और कीमत काफी कम होती है। जैसे, 65-इंच स्क्रीन वाले टीवी की कीमत 50 हजार के करीब होती है। जबकि इसे 5000 रुपए से कम में खरीदा जा सकता है। यानी 16 गुना कम कीमत में आप बड़ी स्क्रीन का मजा ले सकते हैं। हालांकि, प्रोजेक्टर और टीवी के वीडियो की क्वालिटी में बड़ा अंतर होता है। वहीं, प्रोजेक्टर के लेंस की लाइफ फिक्स होती है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.