IOA चीफ की भारत सरकार से रिक्वेस्ट: टोक्यो ओलिंपिक से लौट रहे भारतीय दल को कोरोना टेस्ट कराए बिना देश में एंट्री मिले, यहां हर दिन जांच होती है
- Hindi News
- Sports
- Tokyo olympics
- Tokyo Olympics Ioa Chief Requests Indian Government To Allow Athletes And Officials Returning From Olympics To Get Entry Without Rt Pcr Test
टोक्यो4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![IOA चीफ की भारत सरकार से रिक्वेस्ट: टोक्यो ओलिंपिक से लौट रहे भारतीय दल को कोरोना टेस्ट कराए बिना देश में एंट्री मिले, यहां हर दिन जांच होती है IOA चीफ की भारत सरकार से रिक्वेस्ट: टोक्यो ओलिंपिक से लौट रहे भारतीय दल को कोरोना टेस्ट कराए बिना देश में एंट्री मिले, यहां हर दिन जांच होती है](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/25/untitled-31_1627183449.jpg)
भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने मांग की है कि टोक्यो ओलिंपिक से वापस आ रहे भारतीय दल को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बिना ही देश में आने दिया जाए। IOA के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रवि मित्तल को चिट्टी लिखकर कहा है कि इनके पास ओलिंपिक एक्रेडिटेशन कार्ड है। इसी कार्ड के आधार पर जापान ने भारतीय खिलाड़ियों को अपने देश में एंट्री दी है। खेल गांव में खिलाड़ियों की रोज कोरोना टेस्टिंग हो रही है। लिहाजा भारत आने पर टेस्ट की जरूरत नहीं रह जाती है।दरअसल, कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सरकार ने विदेश से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया है।
कोविड टेस्ट के बिना ही जापान से फ्लाइट पकड़ने की इजाजत मिले
उन्होंने कहा, ‘हम अपील करते हैं कि जापान सरकार को भारत सरकार एक चिट्टी भेजे, जिसमें लिखा हो कि भारतीय दल को बिना कोविड टेस्ट के जापान से भारत के लिए उड़ान भरने की इजाजत मिले। साथ ही भारत में भी टेस्ट के लिए इंतजार कराए बिना एंट्री दी जाए।’
टोक्यो में RT-PCR टेस्ट करवाना बहुत मुश्किल
IOA चीफ का कहना है कि खेल गांव के बाहर टोक्यो में RT-PCR टेस्ट करवाना बहुत मुश्किल है। यहां कागजी कार्रवाई सही है लेकिन प्रैक्टिस में काफी भ्रम है। दल के सभी मेंबर्स, अधिकारियों और डेलिगेट्स का खेल गांव में हर दिन सेलाइवा टेस्ट होता है।
सोमवार को भारत लौट रहीं मीराबाई चानू
उन्होंने बताया कि सिल्वर मेडल जीतने वाले मीराबाई चानू सोमवार को भारत वापस आ जाएंगी। वेटलिफ्टिंग दल 26 जुलाई को टोक्यो से रवाना हो रहा है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.