FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज: HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, देखें अब कितना मिलेगा ब्याज
- Hindi News
- Business
- Fd ; HDFC ; FD ; HDFC Has Changed The Interest Rates Of Fixed, See How Much Interest Will Be Available Now
नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज: HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, देखें अब कितना मिलेगा ब्याज FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज: HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, देखें अब कितना मिलेगा ब्याज](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/06/1-fd-510_1649239320.jpg)
HDFC बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर आपको अब ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 6 अप्रैल यानी आज से लागू हो गई हैं।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, HDFC बैंक ने अपनी एक साल की FD की ब्याज दर को 5% से बढ़ाकर 5.10% कर दिया है। इसके अलावा एक साल एक दिन से दो साल की अवधि वाली FD पर भी अब आपको 5.10% ब्याज मिलेगा।
HDFC की FD पर नई ब्याज दर
अवधि | नई ब्याज दर (%) | पुरानी ब्याज दर (%) |
7 दिन से 29 दिन | 2.50 | 2.50 |
30 दिन से 90 दिन | 3.00 | 3.00 |
91 दिन से 6 महीने | 3.50 | 3.50 |
6 महीने 1 से 1 साल से कम | 4.40 | 4.40 |
1 साल | 5.10 | 5.00 |
1 साल 1 दिन से 2 साल | 5.10 | 5.00 |
2 साल 1 दिन से 3 साल | 5.20 | 5.20 |
3 साल 1 से 5 साल | 5.45 | 5.45 |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 5.60 | 5.60 |
पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। अब 10 लाख रुपए से कम बैलेंस वाले बैंक खातों के लिए ब्याज दरों को 2.75% से घटाकर 2.70% सालाना कर दिया गया है। वहीं 10 लाख रुपए से 500 करोड़ रुपए के बीच बैलेंस पर आपको 2.75% सालाना ब्याज मिलेगा। इसमें भी 0.05% की कटौती की गई है। नई दरें 4 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.