FD पर अब ज्यादा ब्याज: PNB में 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब मिलेगा 5.30% ब्याज, यहां देखें नई ब्याज दरें
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। FD पर कस्टमर्स को अब 0.10% से लेकर 0.20% तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 4 जुलाई, 2022 से लागू हो चुकी हैं। अब आपको PNB बैंक में FD कराने पर 3% से 5.60% तक ब्याज मिलेगा।
अब किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 से 45 दिन | 3.00 |
46 से 90 दिन | 3.25 |
91 से 179 दिन | 4.40 |
180 से 270 दिन | 4.50 |
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम | 4.50 |
1 साल | 5.30 |
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक | 5.30 |
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक | 5.50 |
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक | 5.50 |
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक | 5.60 |
IDFC फर्स्ट और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें
इससे पहले इसी महीने से IDFC फर्स्ट और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। IDFC फर्स्ट में FD कराने पर अब आपको अधिकतक 6.50% ब्याज मिल रहा है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक FD पर अधिकतम 5.90% ब्याज दे रहा है।
IDFC फर्स्ट बैंक में FD पर कितना ब्याज मिल रहा
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 – 29 दिन | 3.50 |
30 – 90 दिन | 4.00 |
91 – 180 दिन | 4.50 |
181 दिन से 1 साल | 5.75 |
1 साल 1 दिन से 3 साल | 6.25 |
3 साल 1 दिन से 5 साल | 6.50 |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.00 |
कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर कितना ब्याज मिल रहा
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 – 30 दिन | 2.50 |
31 – 90 दिन | 3.00 |
91- 179 दिन | 3.50 |
180 – 363 दिन | 4.75 |
364 दिन | 5.25 |
365 – 389 दिन | 5.50 |
390 दिन से 3 साल से कम | 5.75 |
3 से 10 साल | 5.90 |
FD कराते समय सही टेन्योर चुनना जरूरी
FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.