CES 2022 शो के गैजेट: नोकिया के 5 फोन सहित गार्मिन स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, देखिए शो के टॉप-7 प्रोडक्ट के बारे में
- Hindi News
- Tech auto
- CES 2022 Nokia’s 5 Phones To Garmin Smartwatch Launched, Know All About It’s Price And Feature
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![CES 2022 शो के गैजेट: नोकिया के 5 फोन सहित गार्मिन स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, देखिए शो के टॉप-7 प्रोडक्ट के बारे में CES 2022 शो के गैजेट: नोकिया के 5 फोन सहित गार्मिन स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, देखिए शो के टॉप-7 प्रोडक्ट के बारे में](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/3_1641558601.jpg)
अमेरिका के लॉस वेगास शहर में साल का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2022) शुरू हो चुका है। इस शो का आज दूसरा दिन रहा इसमें कई तरह की नई टेक्नोलॉजी को पेश किया जा रहा है, जो आने वाले समय में आपकी जिंदगी का हिस्सा बनेंगी। इवेंट में अभी तक एसर, सैमसंग, सोनी और BMW जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स देखने को मिले हैं। जहां एसर ने क्रोमबुक पेश किया, वहीं TCL ने 6 नए टैबलेट पेश किए हैं। आइए सभी 7 प्रोडक्ट्स पर नजर डालते हैं…
1.एसर क्रोमबुक स्पिन 513, क्रोमबुक 315, क्रोमबुक 314
एसर ने शो में तीन नए क्रोमबुक लॉन्च किए हैं। इनमें स्पिन 513, क्रोमबुक 315 और क्रोमबुक 314 शामिल हैं। क्रोमबुक स्पिन 513 में 13.5-इंच, क्रोमबुक 315 स्पोर्ट में 15.6-इंच और क्रोमबुक 314 में 14 इंच का फुल HD डिस्प्ले मिलता है। इनकी शुरुआती कीमत 44600, 22300 और 22,310 रुपए है। सभी कीमत ग्लोबली हैं अभी भारत की कीमत आना बाकी है। सभी नए क्रोम OS लैपटॉप्स में गूगल प्ले स्टोर्स के एंड्रॉयड ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/1_1641558662.jpg)
2. TCL 6 नए टैबलेट लॉन्च
TCLने शो में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इसमें 6 नए टैबलेट, एक विंडो लैपटॉप और वर्चुअल रियलिटी (VR) ग्लासेसे शामिल हैं। TCL का कहना है कि नए टैबलेट से सभी लर्नर को एजुकेशनल एक्सपीरिएंस मिलेगा। वहीं सेकेंड जेन VR ग्लासेस में 1080p OLED डिस्प्ले और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स स्पैटियल ऑडियो के साथ मिलेगा। TCL’s का लैपटॉप विंडो 11 और 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ मिलती है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/2_1641558722.jpg)
3.गार्मिन स्मार्टवॉच
गार्मिन ने शो में 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। इसमें वेनू 2 प्लस और द विवोमूव स्पोर्ट शामिल है। इनमें फोन कॉल्स और वॉइस असिस्टेंट कंट्रोल सिस्टम मिलता है। गार्मिन वेनू 2 प्लस की कीमत 33,500 रुपए है। स्मार्टवॉज में 3 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें ग्रे, ब्लैक और आइवरी केस कलर शामिल है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/3_1641558742.jpg)
4.सोनी की ब्रराविया XR टीवी
सोनी ने शो में पहला क्वॉन्टम डॉट OLED TV (QD-OLED) के साथ मिनी LED टीवी पेश किए हैं। नई रेंज की ब्रराविया टीवी में सोनी ने कॉग्निटिव प्रोसेसर XR को जोड़ा है। कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर कॉन्ट्रस्ट और विविड कलर मिलते हैं। वहीं मिनी LED मॉडल्स में शानदार कॉन्ट्रास्ट और डीपर ब्लैक्स मिलते हैं। कंपनी ने अभी इनकी कीमत नहीं बताई है। सोनी के मास्टर सीरीज में A95K, A90K, A80K टीवी शामिल है। इन्हें 48 इंच से लेकर 77-इंच तक साइज ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/4_1641558763.jpg)
5.नोकिया के 5 फोन लॉन्च
नोकिया ने शो में नोकिया C100, नोकिया C200, नोकिया G100, नोकिया G400, और नोकिया 2760 फ्लिप नाम के 5 फोन लॉन्च किए हैं। यह सभी फोन एंड्रॉयड 12 पर चलते हैं। फीचर फोन KaiOS पर चलते हैं। नोकिया C-सीरीज स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट्स जबकि नोकिया G-सीरीज स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर चलता है। इनमें से नोकिया G400 बस में 5G कनेक्टिविटी में मिलती है। नोकिया C100, नोकिया C200, नोकिया G100, नोकिया G400, नोकिया 2760 फ्लिप की कीमत क्रमशः 7400 रुपए, 8900 रुपए, 11100 रुपए, 17800 रुपए और 5,900 रुपए है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/5_1641558800.jpg)
6.JBL के पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर
JBL के पॉपुलर या पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर और वायरलेस गेमिंग हेडसेट सीरीज को नए लॉन्च के साथ बढ़ाया गया है। इसमें JBL पल्स 5 और JBL बूमबॉक्स 3, ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनकी मदद से एक बार में दो स्मार्टफोन या टैबलेट पेयरिंग कर सकते हैं। नया JBL पल्स 5 LED लाइट शो के साथ JBL की 360-डिग्री इमर्सिव साउंड मिलता है। इनमें 24 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है।
JBL ने नए JBL पार्टीबॉक्स एनकोर के साथ पार्टीबॉक्स स्पीकर्स की अपनी सीरीज का भी विस्तार किया है। पोर्टेबल पार्टी स्पीकर 100W का साउंड आउटपुट देता है और इसमें IPX4-रेटेड स्प्लैश-प्रूफ डिजाइन मिलता है। नए JBL पल्स 5 की कीमत करीब 20900 रुपए, JBL बूमबॉक्स 3 की 46,200 रुपए, JBL पार्टीबॉक्स एनकोर 29,300 रुपए है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/6_1641558829.jpg)
7.आसुस के फोल्डेबल फोन
कंपनी ने आसुस जेनबुक 17 फोल्ड OLED फोल्डेबल और जेनबुक 14X OLED स्पेस एडिशन को CES 2022 के दौरान पेश किया गया है। असूस जेनबुल 17 फोल्ड ओलेड में 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि फोल्ड होकर 12.4 इंच के डिस्प्ले में तब्दील हो जाता है। असुस का कहना है कि इसमें लगाए गए हींज को ड्येबिल्टी के लिए 3 लाख साइकिल्स में टेस्ट किया गया है। यह डिवाइस 12 जनरेशन इंटेल कोर i7 U सीरीज प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, कंपनी ने जेनबुक 14X OLED स्पेस एडिशन को स्पेस में भेजे गए पहले असुस लैपटॉप की 25वीं सालगिराह के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसमें 3.5 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/01/07/7_1641558841.jpg)
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.