Quick News Bit

BCCI बेचेगा WPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स: 5 साल के लिए होंगे नीलाम, जारी हुआ टेंडर

0

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला IPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। 2023 में पहली बार महिला IPL का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड पहले पांच सीजन यानी 2023 से 2027 तक के स्पॉन्सर राइट्स की नीलामी करेगा।

कंपनियों को खरीदना होगा टेंडर पेपर
बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके मुताबिक स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे। इस डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 1 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को [email protected] पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और इसके बाद ही बोली में हिस्सा लेने की इजाजत होगी।

5 टीमों की नीलामी हुई
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। बुधवार को बोर्ड ने नीलामी में सफलता हासिल करने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा की थी। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा।

अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

मीडिया राइट्स वायकॉम 18 ने खरीदे
रिलायंस से जुड़ी ब्रॉडकास्ट कंपनी वायकॉम 18 ने विमेंस IPL के पहले 5 साल (2023-27) के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। इनमें टीवी और डिजिटल दोनों राइट्स शामिल हैं। कंपनी इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 951 करोड़ रुपए देगी। यानी विमेंस IPL के एक मैच के राइट्स की कीमत 7.09 करोड़ रुपए होगी।

आठ कंपनियों ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदे थे लेकिन बोली सिर्फ दो कंपनियों ने लगाई। वायकॉम 18 के अलावा डिज्नी स्टार रेस में शामिल थी। राइट्स की नीलामी क्लोज बिड के जरिए हुई। यानी नीलामी में भाग ले रही कंपनियों को एक दूसरे के प्राइस और बिडिंग अमाउंट के बारे में नहीं पता था। सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी वायकॉम 18 ने बाजी मारी।

इस साल मार्च में होगा पहला सीजन
WIPL का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला जाएगा। 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के DY पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment