स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![इस्तांबुल या बेंगलुरु में होगा मिनी IPL ऑक्शन: 16 दिसंबर को लग सकती है प्लेयर्स की बोली इस्तांबुल या बेंगलुरु में होगा मिनी IPL ऑक्शन: 16 दिसंबर को लग सकती है प्लेयर्स की बोली](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/10/26/ipl_1666779123.jpg)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन को देश के बाहर कराने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार IPL प्रशासन ने स्थान का चयन कर लिया है। ऑक्शन कराने के लिए पहली पसंद टर्की का इस्तांबुल शहर है। वहीं अगर IPL टीमें इस्तांबुल के लिए तैयार नहीं होती है, तो इसे बेंगलुरु में कराया जाएगा।
फ्रेंचाइजी से हरी झंडी मिलते ही BCCI कर सकता है ऑफिशियल घोषणा
इस्तांबुल में IPL ऑक्शन को लेकर BCCI कमेटी ने फ्रेंचाइजी मालिकों से बातचीत शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी से सहमति मिलते ही BCCI मिनी ऑक्शन की जगह पर मुहर लगा देगी। अगर इस्तांबुल पर सहमति नहीं बनी तो बेंगलुरु में मिनी ऑक्शन होगा।
लंदन में इस कारण नहीं हुआ था ऑक्शन
विदेश में IPL ऑक्शन कराने की बातें पहले से होती आ रही हैं। कोरोना से पहले के IPL ऑक्शन के लिए सिंगापुर में एक दिन की वर्कशॉप हुई थी। इसके बाद लंदन में ऑक्शन कराने पर मुहर लग गई थी। लेकिन, फ्रेंचाइजी मालिकों के मना करने के बाद लंदन में ऑक्शन नहीं हो सके।
16 दिसंबर को लग सकती है बोली
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर को IPL ऑक्शन हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसको लेकर BCCI ने कोई घोषणा नहीं की है। वहीं फ्रेंचाइजी को प्लेयर रिलीज करने की इन्फॉर्मेशन 15 नवंबर तक BCCI से शेयर करनी होगी। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के बाद इस साल मिनी ऑक्शन होगा। यानी, टीमें अपने कई सारे पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकती हैं।
![2022 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे बिके थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/10/26/img_1666781121.jpeg)
2022 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे बिके थे।
5 करोड़ की राशि बढ़ाई गई
मिनी ऑक्शन के लिए टीमों के पर्स में 5 करोड़ रुपए की राशि बढ़ा दी गई है। पिछले साल टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई थी। इस साल टीमों के पास 95 करोड़ रुपए होंगे। 2023 का IPL मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू हो कर मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है।
गुजरात टाइटंस ने जीता था खिताब
2022 में पहली बार 8 की जगह 10 टीमों के साथ IPL हुआ था। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की 2 नई टीमों ने टूर्नामेंट में एंट्री की थी। टूर्नामेंट के फाइनल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। 2008 के पहले सीजन को छोड़ दें तो गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू टूर्नामेंट में ही खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी।
![IPL 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने जीता था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/10/26/gujrat_1666781439.jpeg)
IPL 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने जीता था।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.