यूक्रेन पर हमले के बाद भारतीय खिलाड़ी परेशान: पैरालिंपिक मेडल विजेता शरद कुमार ने कोच को किया फोन, बोले- बम की आवाज हर तरफ थी
- Hindi News
- Sports
- Russia Missile Attack | Player Against Vladimir Putin As Military Action In Kyiv Konotop And Other City
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरे विश्व में अफरा-तफरी का माहौल है। खेल पर भी इसका बहुत असर पड़ रहा है। यूक्रेन के कई खिलाड़ी व्लादिमीर पुतीन के खिलाफ उतर आए हैं और वो रूस के राष्ट्रपति का विरोध भी कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी भी यूक्रेन पर हुए हमले के कारण परेशान हैं।
दरअसल, टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत के लिए हाई जम्प में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले शरद कुमार के कोच यूक्रेन से हैं।
शरद ने कोच को लगाया फोन
शरद कुमार के कोच निकिटिन यूक्रेन के खारकीव में रहते हैं, जिसे शरद अपना दूसरा घर मानते हैं। निकिटिन पिछले 5 साल से उनके कोच हैं। जैसे ही रूस के खारकीव में अटैक किया, शरद को कोच की चिंता होने लगी। उन्होंने निकिटिन से फोन पर बात भी की।
शरद ने ट्वीट कर लिखा- मैंने यूक्रेन के खारकीव में अपने कोच से बात की है। वह बहुत परेशान हैं। वह अपने घर से बमों की आवाज सुन रहे हैं। वह अपने अंडरग्राउंड गैराज में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं।
यूक्रेन के खिलाड़ी भी कर रहे हैं विरोध
यूक्रेन के फुटबॉल खिलाड़ी रोमन यारेनचुक ने बुधवार UEFA चैंपियंस लीग में बेनफिका के खिलाफ गोल कर मैच को ड्रॉ कराया। गोल करने के बाद उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतारकर एक मैसेज दिया। यारेनचुक ने यूक्रेन का त्रिशुल अपनी टी-शर्ट के अंदर पहन रखा था। उन्होंने अपने देश के समर्थन में नारे भी लगाए।
रूस के खिलाड़ी ने भी किया विरोध
फुटबॉल प्लेयर स्मोलोव पहले रूसी खिलाड़ी है, जिन्होंने रूस के यूक्रेन हमला का विरोध किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने एक ब्लैक फोटो शेयर की कैप्शन देते हुए लिखा- युद्ध न हो…
जर्मन चैंपियन ने किया रेस में भाग लेने से मना
जर्मन के फॉर्मूला वन रेसिंग चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल ने कहा है कि वह यूक्रेन में रूस द्वारा चल रहे हमलों के कारण इस साल फॉर्मूला वन के रूसी ग्रांड प्रिक्स में भाग नहीं लेंगे। चार बार के फॉर्मूला वन चैंपियन ने कहा, ‘गुरुवार सुबह की खबर देखकर मैं हैरान रह गया था। मुझे लगता है कि यह सब भयानक है। अगर आप हमारे कैलेंडर को देखें तो रूस में मुझे एक रेस में भाग लेना है, लेकिन अब मैं नहीं जाऊंगा। मुझे लगता है कि वहां के रेस में भाग लेना गलत होगा। मैनें अपना फैसला ले लिया है।’
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.