लगातार तीसरे IPO का शानदार प्रदर्शन: सुप्रिया लाइफ साइंस ने दिया 55% का फायदा, शेयर 425 पर लिस्ट
- Hindi News
- Business
- Supriya Lifescience IPO Share Listing Price Latest Update | Stock Market News
मुंबईएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुप्रिया लाइफ साइंस के शेयर ने 8 दिन में निवेशकों को 55% का फायदा दिया है। इसका भाव इश्यू के दौरान 274 रुपए था। यह स्टॉक एक्सचेंज पर 425 रुपए पर लिस्ट हुआ।
लिस्टिंग के बाद गिरावट
हालांकि लिस्टिंग के बाद इस स्टॉक में 6% की गिरावट आई और यह 399 रुपए पर पहुंच गया। दिन में इसने 425 का ऊपरी और 385 रुपए का निचला स्तर बनाया। अभी भी यह IPO के भाव की तुलना में 45% ऊपर कारोबार कर रहा है। सुप्रिया लाइफ साइंस एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंट (API) की सप्लायर और मैन्यूफैक्चरर है। कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट पर फोकस करती है। इसके पास 38 API प्रोडक्ट हैं। इसमें थेरेपेटिक सेगमेंट भी हैं।
700 करोड़ रुपए जुटाए थे
कंपनी ने IPO से 700 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसका इश्यू 16 से 20 दिसंबर के बीच आया था। इसे कुल 72 गुना का रिस्पांस मिला था। यह पहले ही दिन पहले घंटे में पूरी तरह से भर गया था। इसमें कंपनी ने 200 करोड़ रुपए नए शेयर से और 500 करोड़ रुपए मौजूदा हिस्सेदारों का हिस्सा बेचकर जुटाए थे। इस रकम से कंपनी कर्ज चुकाएगी और अन्य जरूरी खर्चों पर उपयोग करेगी।
प्रोडक्ट का निर्यात भी करती है
सुप्रिया लाइफ साइंस अपने प्रोडक्ट का निर्यात भी करती है। इससे पहले सोमवार को HP अधेसिव ने 8 दिनों में निवेशकों को 16% का फायदा दिया था। इसका शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर इश्यू प्राइस की तुलना में 16.42% बढ़कर 315 रुपए पर लिस्ट हुआ। IPO में इसका भाव 274 रुपए तय किया गया था। इसके इश्यू को 21 गुना का रिस्पांस मिला था। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का 81 गुना ज्यादा रकम का निवेश किया था।
डाटा पार्टनर्स ने 48% का फायदा दिया था
पिछले हफ्ते डाटा पार्टनर्स ने निवेशकों को 8 दिन में 48% का फायदा दिया था। इसका शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 864 रुपए पर लिस्ट हुआ जबकि इसने IPO में 585 रुपए का भाव रखा था। इस साल जनवरी से लेकर अब तक कुल 65 कंपनियां बाजार में आई हैं। यह सभी मिलाकर बाजार से 1.29 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 4.5 गुना ज्यादा है। 2020 में कुल 15 कंपनियों ने 26,613 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि IPO के अलावा अन्य रास्तों से जो रकम जुटाई गई है, उसे मिला दें तो कुल 2.17 लाख करोड़ रुपए इस साल जुटाए गए हैँ।
2020 में 1.85 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए
2020 में कुल रकम 1.85 लाख करोड़ रुपए की जुटाई गई थी। सेबी से अब तक 35 कंपनियों को इश्यू लाने की मंजूरी मिल चुकी है। यह कंपनियां 50 हजार करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। इसके साथ ही कुल 33 कंपनियों ने 60 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी के पास मसौदा जमा कराया है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.