Forbes की सबसे पावरफुल वुमन: सीतारमण दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल, फाल्गुनी नायर की भी एंट्री
- Hindi News
- Business
- Forbes Feature Nirmala Sitharaman In 100 Most Powerful Women List Nykaa Falguni Nayar Makes Debut
नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दुनिया की सबसे चर्चित मैगजीन फोर्ब्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में जगह मिली है। सीतारमण ने इस बार लिस्ट में अपने स्थान में काफी अच्छा सुधार किया है। वह अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन से भी दो पायदान आगे हैं।
फाल्गुनी नायर को मिला 88वां स्थान
फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर को भी जगह दी है। उन्हें इस लिस्ट में 88वां स्थान मिला है। फाल्गुनी नायर, शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत के बाद अभी हाल ही में भारत की 7वीं महिला अरबपति बनी हैं।
फाल्गुनी नायर अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत के बाद भारत की 7वीं महिला अरबपति बनी हैं।
रोशनी नाडर को 52वां स्थान मिला
वित्त मंत्री सीतारमण और फाल्गुनी नायर के अलावा फोर्ब्स ने इस लिस्ट में भारत की एक और महिला को स्थान दिया है। एचसीएल टेक्नोलॉजिज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को 52वां स्थान दिया है। रोशनी नाडर, देश की किसी आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। फोर्ब्स ने अपनी इस लिस्ट में Biocon की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को भी जगह दी है, उन्हें 72वें स्थान पर रखा गया है।
फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजिज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को 52वां स्थान दिया है।
दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला किसे माना
फोर्ब्स ने 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मैकेंजी स्कॉट को पहला स्थान दिया है। मैकेंजी स्कॉट, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। 2019 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.