सुनील छेत्री ने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की: भारत के स्टार फुटबॉलर ने इंटरनेशनल गोल के मामले में महानतम फुटबॉलर पेले के 77 गोल की बराबरी की, रोनाल्डो और मेसी उनसे आगे
- Hindi News
- Sports
- India’s Star Footballer Equaled The Greatest Footballer Pele’s 77 Goals In Terms Of International Goals, Ronaldo And Messi Ahead Of Him
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल गोल के मामले में ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 37 साल के छेत्री ने मालदीव में खेल जा रही साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ एक गोल कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर कर 77 वां गोल किया। पेले ने 92 मैचों में 77 गोल दागे थे। छेत्री गोल की बदौलत ने भारत ने नेपाल को 1-0 से हराया। यह इस चैंपियनशिप में भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ मैच खेले थे।
छेत्री सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे एक्टिव खिलाड़ी
छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे एक्टिव खिलाड़ी बन गए हैं। वह संयुक्त UAE के अली मबखौत (77) के बराबर हैं। छेत्री से आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 112, जबकि लियोनल मेसी ने 79 गोल किए हैं।
भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर
7 बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम अब पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। भारत के 3 मैच से पांच अंक हैं। मेजबान मालदीव और नेपाल के 3 मैच से 6-6 अंक हैं। भारत को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे मालदीव के खिलाफ बुधवार को होने वाले लीग मैच को हर कीमत पर जीतना होगा।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.